{"_id":"68fcf02da6fc035b8a0b773f","slug":"indore-news-australia-beats-south-africa-in-women-s-world-cup-at-holkar-stadium-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: होलकर स्टेडियम में दिखी 'विमेंस पावर', ऑस्ट्रेलिया की जीत पर दूर तक गूंजी तालियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: होलकर स्टेडियम में दिखी 'विमेंस पावर', ऑस्ट्रेलिया की जीत पर दूर तक गूंजी तालियां
Sat, 25 Oct 2025 09:14 PM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Sat, 25 Oct 2025 09:14 PM IST
सार
Indore News: मैच देखने के लिए युवतियों में भारी उत्साह देखा गया और स्टेडियम तालियों से गूंजता रहा। शुक्रवार रात ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों से छेड़छाड़ की घटना के बाद मैच के दौरान बेहद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
स्टेडियम में दर्शकों की एंट्री
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए मशहूर इंदौर के होलकर स्टेडियम में शनिवार को विमेंस वनडे वर्ल्ड कप मैच के दौरान एक यादगार दृश्य देखने को मिला। ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच हुए इस मुकाबले को देखने के लिए शहर की युवतियों में खासा क्रेज देखा गया, और स्टेडियम देर तक तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा।
यह भी पढ़ें...
Indore News: ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के साथ छेड़छाड़ करने वाला गिरफ्तार, एनएसए लगाने की मांग
सेमीफाइनल में भारत से भिड़ेगा ऑस्ट्रेलिया
इंदौर में क्रिकेट के प्रति दीवानगी जगजाहिर है, फिर चाहे मैच किसी भी देश का हो। आज भी होलकर स्टेडियम में दर्शकों ने खिलाड़ियों का भरपूर उत्साहवर्धन किया। मैच की बात करें तो, ऑस्ट्रेलिया ने अपने आखिरी राउंड रॉबिन मैच में साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और साउथ अफ्रीका की पूरी टीम को मात्र 97 रनों पर समेट दिया। जवाब में, ऑस्ट्रेलियाई टीम ने यह लक्ष्य 17वें ओवर में ही आसानी से हासिल कर लिया। इस जीत के साथ अब 7 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला सेमीफाइनल में मेजबान भारत से होगा।
छेड़छाड़ मामले के बाद कड़ी सुरक्षा
मैच के लिए दर्शकों की एंट्री दोपहर 3 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू की गई। दरअसल, मैच से एक रात पहले शुक्रवार को ऑस्ट्रेलियाई महिला खिलाड़ियों के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया था। इसी के चलते शनिवार को स्टेडियम और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त कर दी गई थी। दर्शकों को कई सुरक्षा घेरों से होकर गुजरना पड़ा और उन्हें स्टेडियम में किसी भी तरह का सामान ले जाने की इजाजत नहीं दी गई।
महिला दर्शकों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला
इस विमेंस वनडे मैच को लेकर महिलाओं और युवतियों में गजब का उत्साह देखा गया। बड़ी संख्या में महिला दर्शक मैच देखने पहुंचीं और उन्होंने अपनी तालियों से महिला क्रिकेट खिलाड़ियों का जमकर हौसला बढ़ाया।