फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news anwar qadri funding case police interrogation reveals nepal hideout

Indore News: आयशा और फरहाना ने की कादरी की मदद, लव जिहाद का आरोपी पार्षद नेपाल में छुपा था

Sun, 31 Aug 2025 11:50 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 31 Aug 2025 11:50 AM IST
सार

Indore News: इंदौर में लव जिहाद फंडिंग केस के आरोपी अनवर कादरी से पुलिस पूछताछ में नए खुलासे हो रहे हैं। नेपाल भागे कादरी को उसकी बेटी आयशा और पत्नी फरहाना मदद कर रही थीं। 

विज्ञापन
indore news anwar qadri funding case police interrogation reveals nepal hideout
कादरी की बेटी और कादरी (साथ में एआई से बनाई पत्नी की प्रतिकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर में लव जिहाद की फंडिंग मामले के मुख्य आरोपी अनवर कादरी से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। लंबे समय से फरार चल रहे कादरी पर इनाम भी घोषित किया गया था। शुक्रवार को वह अचानक कोर्ट में पेश हुआ, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर 3 सितंबर तक का रिमांड हासिल किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore: मंत्री विजयवर्गीय ने कहा- ट्रंप हमारे फूफा है, वह टैरिफ लगाकर धमकाने की कोशिश कर रहे है
विज्ञापन


फरारी के दौरान नेपाल भागा था कादरी
पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि एफआईआर दर्ज होने के बाद अनवर कादरी इंदौर से भोपाल, फिर दक्षिण भारत होते हुए नेपाल पहुंचा। वहां उसने कई स्थानों पर शरण ली। शनिवार को पूछताछ में सामने आया कि कादरी काठमांडू के एक होटल में ठहरा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटी आयशा कर रही थी मदद
कादरी के होटल में रहने का बिल उसकी बेटी आयशा ने दिल्ली से जमा कराया था। पुलिस के अनुसार आयशा लगातार अपने पिता की मदद कर रही थी। उसने ही सुप्रीम कोर्ट में अग्रिम जमानत की कोशिश की थी, लेकिन उसकी गिरफ्तारी के बाद यह प्रक्रिया अधूरी रह गई।

पत्नी देती थी इंदौर की एक्टिविटी की जानकारी
जांच में सामने आया कि अनवर कादरी की दूसरी पत्नी फरहाना नेपाल में उसके साथ थी। फरहाना इंदौर में हो रही गतिविधियों की जानकारी उसे देती थी। परिवार से आने वाले कॉल्स के कारण पकड़े जाने का डर होने पर कादरी ने पहले पत्नी को वापस भेजा, लेकिन बाद में 19 जुलाई को वह फिर से नेपाल जाकर उससे मिली।


नेपाल में खरीदी थी सिम
एसीपी रुबीना मिजवानी ने बताया कि कादरी ने नेपाल में अपने नाम से सिम खरीदी थी। वह फरहाना और आयशा से इंटरनेट कॉल्स के जरिए संपर्क में रहता था ताकि उसकी लोकेशन ट्रेस न हो सके।

आर्थिक सहयोग की भी जांच
पुलिस का कहना है कि कादरी ने आरोपी अल्ताफ और साहिल को आर्थिक मदद दी थी। इसी संबंध में भी उससे पूछताछ जारी है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को अनवर कादरी से जुड़ा संपत्ति संबंधी या अन्य अपराध की जानकारी हो तो वे थाने में संपर्क कर आवेदन दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed