फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore news Airport Breaks All Records with Passengers and Flights

Indore News: इंदौर एयरपोर्ट पर जनवरी में रचा इतिहास, यात्रियों और उड़ानों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड

Sun, 02 Feb 2025 08:13 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 02 Feb 2025 08:13 PM IST
सार

Indore News: इंदौर एयरपोर्ट पर जनवरी महीने में यात्रियों और उड़ानों की संख्या ने सभी रिकॉर्ड तोड़े। इस बढ़ती संख्या से न केवल एविएशन इंडस्ट्री को बल मिला है, बल्कि पर्यटन और स्थानीय व्यापार में भी उत्साह का माहौल है।

विज्ञापन
Indore news Airport Breaks All Records with Passengers and Flights
इंदौर एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर से जुड़ी एविएशन इंडस्ट्री के लिए जनवरी महीना बेहद सफल रहा। जनवरी में इंदौर से 3.77 लाख से ज्यादा यात्रियों ने हवाई सफर किया, जो इंदौर के 88 सालों के हवाई इतिहास में एक महीने में यात्रियों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इसके साथ ही उड़ानों की संख्या भी रिकॉर्ड बनाते हुए 2800 के आंकड़े को पार कर गई।  

विज्ञापन


4.3 प्रतिशत बढ़ी यात्रियों की संख्या
इंदौर से जनवरी में बने इस रिकॉर्ड का खुलासा एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट में हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी माह में इंदौर से कुल 2,861 उड़ानों का संचालन हुआ, जिसमें 3,77,207 यात्रियों ने सफर किया। जबकि दिसंबर में 2,686 उड़ानों से 3,66,775 यात्रियों ने यात्रा की थी। इस प्रकार, जनवरी में दिसंबर के मुकाबले 175 उड़ानें और 15,432 यात्री ज्यादा सफर पर निकले। यह आंकड़े इंदौर की एविएशन इंडस्ट्री के लिए महत्वपूर्ण विकास के संकेत हैं, जिसमें उड़ानों की संख्या में 6.5 प्रतिशत और यात्रियों की संख्या में 4.3 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।  
विज्ञापन


रात की उड़ानों पर रोक के बावजूद यात्री संख्या में इजाफा हुआ है। ट्रेवल एजेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के सचिव अमोल कटारिया के अनुसार, 28 अक्टूबर से लागू किए गए विंटर शेड्यूल के तहत रनवे के सुधार कार्य के कारण रात 12 से सुबह 6 बजे तक उड़ानों का संचालन नहीं हो रहा है। इसके बावजूद एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या और उड़ानों का बढ़ना एक बड़ी बात है। यह सिर्फ एविएशन इंडस्ट्री के लिए नहीं, बल्कि पर्यटन और स्थानीय व्यापार के लिए भी उत्साहजनक खबर है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


जनवरी में यात्रियों के मामले में दिसंबर और उड़ानों में अक्टूबर का रिकॉर्ड टूटा। दिसंबर में इंदौर से 3.61 लाख यात्रियों का रिकॉर्ड था, जबकि अक्टूबर में उड़ानों का रिकॉर्ड 2,696 उड़ानों का था। जनवरी ने इन दोनों रिकॉर्ड्स को बहुत बड़े अंतर से तोड़ दिया है।  


एविएशन एक्सपर्ट नागेश नामजोशी के अनुसार, जिस तरह से इंदौर एयरपोर्ट पर यात्री और उड़ानों की संख्या में वृद्धि हो रही है, ऐसा अनुमान है कि अप्रैल तक इंदौर से हवाई यात्रियों की संख्या 4 लाख प्रति माह तक पहुँच सकती है। मार्च के अंत से नए समर शेड्यूल के लागू होने के साथ कई नई उड़ानों के जुड़ने की उम्मीद है, जिससे यात्रियों और उड़ानों की संख्या में और वृद्धि होगी। इस बढ़ती संख्या को देखते हुए एयरपोर्ट के विस्तार की आवश्यकता भी महसूस होने लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed