फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Administration will run a campaign to control the dog population in Indore

Indore News: इंदौर में श्वानों की आबादी बढ़ने से रोकने को अब प्रशासन चलाएगा अभियान, रोज 40 से 50 को काट रहे

Tue, 25 Mar 2025 08:24 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 25 Mar 2025 08:24 AM IST
सार

इंदौर में श्वानों की संख्या 30 हजार से ज्यादा हो चुकी है। हर दिन 40 से 50 डाॅग बाइट के मामले सामने आ रहे है। गर्मी में लोग सुबह और शाम के समय सैर करने जाते है। उस दौरान कुत्तों के काटने का लोग शिकार हो रहे है। 

विज्ञापन
Indore News: Administration will run a campaign to control the dog population in Indore
इंदौर मेें बढ़ गई श्वानों की संख्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर में श्वानों की संख्या बढ़ने से अब प्रशासन भी चिंतित है। आए दिन शहर में डाॅग बाइट के मामले बढ़ रहे है। कुछ दिनों पहले एक आठ साल की बच्ची को कुत्तों ने नोंच दिया था। इसे देखते हुए अब प्रशासन कुत्तों की नसबंदी का अभियान चलाएगा, ताकि इनकी बढ़ती आबादी को रोका जा सके। हालांकि, नगर निगम भी अपने स्तर पर स्वयंसेवी संगठनों के माध्यम से कुत्तों को पकड़कर उनकी नसबंदी कराता है।

विज्ञापन


अब पशु पालन विभाग के स्टाॅफ को भी इस काम में प्रशासन लगाएगा। कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि पांच डाॅक्टरों की टीम इसके लिए तैयार रहेगी। इंदौर में हर दिन पांच से दस श्वानों के आपरेशन कराए जाएंगे और उन्हें फिर सुरक्षित छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


30 हजार से ज्यादा कुत्ते 
इंदौर में श्वानों की संख्या 30 हजार से ज्यादा हो चुकी है। हर दिन 40 से 50 डाॅग बाइट के मामले सामने आ रहे हैं। गर्मी में लोग सुबह और शाम के समय सैर करने जाते हैं। उस दौरान वे कुत्तों के काटने के शिकार हो रहे हैं। बच्चों को श्वान सबसे ज्यादा शिकार बनाते हैं। 10 साल पहले भी श्वानों की संख्या पचास हजार से ज्यादा हो गई थी। तब डाॅग बाइट के मामले में नगर निगम के सम्मेलन में उठे थे। तब निगम ने युद्ध स्तर पर श्वानों की नसबंदी का अभियान चलाया था। अब यह काम जिला प्रशासन हाथ में ले रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed