फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Administration is sealing hotels and restaurants, but there is no address for fire safety where E

Indore News: होटल, रेस्तरां सील कर रहा प्रशासन,लेकिन जहां ईवीएम रखी, वहां फायर सेफ्टी के पते नहीं

Mon, 22 Apr 2024 08:47 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 22 Apr 2024 08:47 PM IST
सार

स्ट्रांग रुम के अलावा स्टेडियम के सोलह कक्षों में निर्वाचन से जुड़ी गतिविधियां संचालित होती है। अभी स्टेडियम में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है। अफसरों का कहना है कि मतदान में अभी समय है। उससे पहले अग्नि सुरक्षा के इंतजाम स्टेडियम में हो जाएंगे।

विज्ञापन
Indore News: Administration is sealing hotels and restaurants, but there is no address for fire safety where E
नेहरु स्टेडियम में नहीं फायर सेफ्टी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर में हो रहे अग्नि हादसों के बाद प्रशासन ने शहर में फायर सेफ्टी की जांच शुरू कर दी, लेकिन जहां मतदान सामग्री का वितरण होना है और ईवीएम का स्ट्रांग रुम बना है, उस नेह है।स्टेडियम में ही अग्नि सुरक्षा के प्रबंध नहीं है। सोमवार को निर्वाचन कार्यालय से ईवीएम नेहरु स्टेडियम में रखी गई,लेकिन वहां फायर सेफ्टी नहीं थी।

विज्ञापन

मतदान के एक दिन पहले हर चुनाव में स्टेडियम से ही पोलिंग पार्टियों को मतदान सामग्री का वितरण होता है और फिर ईवीएम स्ट्रांग रुम मेें रखी जाती है। स्ट्रांग रुम में आग न लगे, इसलिए उसका बिजली कनेक्शन भी काट दिया जाता है, लेकिन अभी तक स्टेडियम में फायर सेफ्टी का ध्यान नहीं रखा गया।

विज्ञापन


स्ट्रांग रुम के अलावा स्टेडियम के सोलह कक्षों में निर्वाचन से जुड़ी गतिविधियां संचालित होती है। अभी स्टेडियम में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है। अफसरों का कहना है कि मतदान में अभी समय है। उससे पहले अग्नि सुरक्षा के इंतजाम स्टेडियम में हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आठ संस्थानों को प्रशासन कर चुका है सील

फायर सेफ्टी के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने पर प्रशासन इंदौर में आठ संस्थान सील कर चुका है। इनमें होटल, पब, रेस्तरां, इलेक्ट्रानिक शोरुम शामिल हैै। अफसर लगातार बिल्डिंगों की जांच कर रहे है। आने वाले दिनों में अन्य बिल्डिंगों को भी सील किया जाएगा। आपको बता दे कि इंदौर की 12 मंजिला इंडस्ट्री हाउस हाईराइज में डेढ़ माह पहले अाग लग गई थी। बिल्डिंग मेें तब 70 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला गया था। इसके अलावा एक अेापन रेस्तरां में भी आग लग चुकी है।

आईडीए बिल्डिंग में लग चुकी है आग

इंदौर के सरकारी भवनों में भी फायर सेफ्टी दिखावे की है। इंदौर की आईडीए बिल्डिंग में दो बार आग लग चुकी है। वहां फायर सेफ्टी सिस्टम भी लगा है, इसके बावजूद आग पर जल्दी काबू नहीं पाया जा सका था। संभाग के सबसे बड़े एमवाय अस्पताल में भी चार साल पहले बच्चों के वार्ड में आग लग गई थी।

प्रशासन ने शहर मेें जांच अभियान चलाने से पहले सरकारी भवनों में भी फायर सेफ्टी के इंतजाम करने को कहा था। इसका असर नगर निगम, हाऊसिंग बोर्ड व अन्य भवनों में नजर आ रहा है। वहां जरुर नए अग्नि सुरक्षा उपकरण लगे हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed