{"_id":"678130303b9fea318f0657dc","slug":"indore-news-abhyas-mandal-youth-workshop-2025-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: युवाओं को सामाजिक सरोकार से जोड़ेगा अभ्यास मंडल, 12 फरवरी को कार्यशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: युवाओं को सामाजिक सरोकार से जोड़ेगा अभ्यास मंडल, 12 फरवरी को कार्यशाला
Fri, 10 Jan 2025 08:05 PM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Fri, 10 Jan 2025 08:05 PM IST
सार
Indore News: युवा उड़ान कार्यशाला का पोस्टर का विमोचन हुआ। कई विषयों के विद्वान व्यक्तियों से युवा विद्यार्थी जानकारी प्राप्त कर खुले मंच पर अपनी बात रखेंगे। युवा नेतृत्व उभारने के लिए आयोजित होगी "युवा उड़ान" कार्यशाला।
विज्ञापन
पोस्टर विमोचन के मौके पर युवा और प्रबुद्धजन मौजूद रहे।
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विस्तार
अभ्यास मंडल द्वारा युवाओं के नेतृत्व क्षमता को प्रोत्साहित करने और उन्हें सामाजिक सरोकार से जोड़ने के उद्देश्य से "युवा उड़ान" नामक एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यशाला विशेष रूप से युवाओं द्वारा युवाओं के लिए तैयार की गई है, जो 12 फरवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक आयोजित होगी।
इन विषयों पर भागीदारी करेंगे युवा
कार्यशाला का उद्देश्य युवा पीढ़ी में सामाजिक जागरूकता, नागरिक जिम्मेदारी और नेतृत्व कौशल को बढ़ावा देना है। इसमें विभिन्न सामयिक और महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी, जिनमें "मेरा शहर, शहर विकास में मेरी भूमिका", "राष्ट्र चिंतन", "नागरिक बोध", "साइबर सुरक्षा", और "नशा मुक्ति" जैसे विषय शामिल हैं। इन विषयों पर गहन जानकारी देने के लिए विशेषज्ञ वक्ताओं को आमंत्रित किया गया है, जो युवाओं को न केवल जानकारी प्रदान करेंगे, बल्कि उनके विचारों को खुले मंच पर व्यक्त करने का अवसर भी देंगे। अभ्यास मंडल के शिवाजी मोहिते ने बताया कि कार्यशाला में भाग लेने के लिए युवाओं को निर्धारित फॉर्म भरकर पंजीकरण करना होगा। कार्यशाला में सक्रिय रूप से भाग लेने वाले सभी युवाओं को प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे, जो उनके प्रयास और योगदान का सम्मान करेंगे। यह प्रमाणपत्र उनके भविष्य में उपयोगी हो सकते हैं।
पोस्टर लांच किया
"युवा उड़ान" कार्यशाला का पोस्टर हाल ही में एक विशेष कार्यक्रम में विमोचित किया गया। इस अवसर पर शहर के प्रबुद्धजन और उत्साही युवा बड़ी संख्या में उपस्थित थे। पोस्टर विमोचन के दौरान कार्यशाला के उद्देश्यों और महत्व पर चर्चा की गई, जिसने युवाओं और समुदाय के अन्य वर्गों ने गहरी रुचि दिखाई।
विज्ञापन
युवाओं को मिलेगा एक सशक्त मंच
यह कार्यशाला युवाओं को न केवल अपने विचार साझा करने का एक सशक्त मंच प्रदान करेगी, बल्कि उन्हें समाज और राष्ट्र के प्रति उनकी भूमिका को समझने और उसे निभाने की प्रेरणा भी देगी। "युवा उड़ान" एक ऐसा कदम है जो न केवल युवाओं को उनके भीतर छिपे नेतृत्व गुणों को पहचानने में मदद करेगा, बल्कि उन्हें समाज के सकारात्मक बदलाव के लिए प्रेरित करेगा।