फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Abhyaas Mandal's lecture series will be dedicated to Goddess Ahilya, will start from August 30

Indore News: देवी अहिल्या को समर्पित होगी अभ्यास मंडल की व्याख्यानमाला,29 अगस्त से होगी शुरू

Wed, 21 Aug 2024 04:34 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 21 Aug 2024 04:34 PM IST
सार

व्याख्यानमाला मेें देशभर में देवी अहिल्या द्वारा कराए गए कार्यों के बारे में भी बताया जाएगा। अहिल्या बाई ने हरिद्वार, उज्जैन, काशी, प्रयागराज,द्वारका, सोमनाथ मेंं मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया। कई धार्मिक स्थलों पर घाट भी बनवाए।

विज्ञापन
Indore News: Abhyaas Mandal's lecture series will be dedicated to Goddess Ahilya, will start from August 30
अभ्यासमंडल की व्याख्यानमाला 30 अगस्त से। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में अभ्यास मंडल की व्याख्यानमाला 29 अगस्त से शुरू होने जा रही है। इस साल देश लोकमाता देवी अहिल्या की 300 वीं जयंती मना रहा है।  आठ दिवसीय व्याख्यानमाला भी देवी अहिल्या को समर्पित होगी। व्याख्यानमाला का यह 63 वां वर्ष है।

विज्ञापन

 

शहर के हितों और विकास के लिए काम करने वाले अभ्यास मंडल की वार्षिक व्याख्यानमाला के पहले दिन 29 अगस्त को अर्थशास्त्री प्रो.आशीष कुमार  जिला विकास की धुरी विषय पर अपनी बात रखेंगे। 30 अगस्त को भारतीय लोक गायिका मालिनी अवस्थी लोक के आलोक मेें भारत विषय पर अपने विचार रखेंगी।

विज्ञापन

31 अगस्त को व्याख्यानमाला के वक्ता होंगे सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधिपति राजेश बिंंदल। वे आर्टिफिशल इंटेलिजेंस, अवसर और चुनौती विषय पर अपनी बात रखेंगे। 1 सितंबर को आईएएस संजीव चोपड़ा जय जवान जय किसान विषय पर संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन



2 सितंबर को कांग्रेस के प्रवक्ता पवन खेड़ा संवैधानिक मूल्य और चुनौतियां विषय पर बोलेंगे। 3 सितंबर को विचारक व चिंतक हरिदास यशवंत भारतीय ज्ञान परंपरा का युवाअेां को संदेश विषय पर विचार रखेंगे। 4 सितंबर को पूूर्व सांसद विकास महात्मे का व्याख्यान अदृश्य स्वास्थ्य व समृद्ध जीवन विषय पर आधारित होगा।  कार्यशाला का समापन 5 सितंबर को होगा।व्याख्यानमाला जालसभा में आयोजित होगी।

 

देवी अहिल्या बाई के जीवन संस्मरण भी सुनाएंगे वक्ता

संयोजक अशोक कोठारी व सचिव माला ठाकुर ने बताया कि देवी अहिल्या के जन्म शताब्दी वर्ष पर आयोजित इस व्याख्यानमाला में कुछ वक्ता देवी अहिल्या के जीवन से जुड़े संस्मरण भी सुनाएंगे।




 व्याख्यानमाला मेें देशभर में देवी अहिल्या द्वारा कराए गए कार्यों के बारे में भी बताया जाएगा। अहिल्या बाई ने हरिद्वार, उज्जैन, काशी, प्रयागराज,द्वारका, सोमनाथ, नागेश्वर मंदिर मेंं मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया। इसके अलावा अयोध्या, हरिद्वार सहित कई धार्मिक स्थलों पर घाट भी बनवाए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed