फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: A young man driving a car at high speed while drunk hits six people, four seriously injured

Indore News: नशे में तेज रफ्तार कार चला रहे युवक ने मारी छह लोगों को टक्कर, चार गंभीर

Sun, 07 Apr 2024 06:53 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 07 Apr 2024 06:53 PM IST
सार

पैदल चल रही एक महिला को पीछे सेे टक्कर मार दी। महिला की हालत गंभीर है। इसके बाद युवक कार को फिर भगाने लगा, लेकिन ग्रामीणों ने उसका पीछा कर पकड़ लिया। कार चालक नशे में था और ग्रामीणों से भी बदसलूकी करने लगा।

विज्ञापन
Indore News: A young man driving a car at high speed while drunk hits six people, four seriously injured
सांकेतिक फोटो - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर के समीप जाम गेट मार्ग पर एक कार चालक ने छह लोगों को टक्कर मार दी। जिनमें चार की हालत गंभीर है, जबकि दो लोगों को मामूली चोटें आईं है। ग्रामीणों ने बताया कि कार चला रहा युवक नशे में था। तेज स्पीड के कारण कार ने संतुलन खो दिया और सड़क पर चल रहे दूसरे बाइक सवारों और पैैदल यात्रियों को टक्कर हो गई।

विज्ञापन

जाम गेट की तरफ से एक कार चालक तेज गति से कार चलाकर लाया। पहले उसने दो बाइक चालकों को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े और उन्हें गंभीर चोटें आई। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि कार का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया।

विज्ञापन


इसके बाद भी कार नहीं रुकी और पैदल चल रही एक महिला को पीछे सेे टक्कर मार दी। महिला की हालत गंभीर है। इसके बाद युवक कार को फिर भगाने लगा, लेकिन ग्रामीणों ने उसका पीछा कर पकड़ लिया। कार चालक नशे में था और ग्रामीणों से भी बदसलूकी करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है और कार भी जब्त कर ली। इस हादसे में टक्कर लगने से चार लोग गंभीर रुप से घायल हुए है और दो को मामूली चोंटें आईं है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। दो युवकों को सिर में गंभीर चोटें आईं है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed