इंदौर में इस वर्ष मानसून सीजन के दौरान अब तक लगभग 35 इंच बारिश हो चुकी है। खास बात यह है कि बुधवार रात से लेकर गुरुवार रात तक करीब 7 इंच बारिश दर्ज की गई, जबकि सितंबर का औसत बारिश कोटा 6 इंच है। पिछले साल 35 इंच पर सीजन खत्म हो गया था। वहीं गुरुवार शाम से शुक्रवार शाम तक 24 घंटे में वर्षा सवा इंच पानी गिरा और इसके साथ सितंबर कुल 7.14 इंच बारिश हो चुकी है। वहीं 1 जून से अब तक कुल 35 इंच बारिश हो गई है। इंदौर से अब तक रुठा-रुठा दिख रहा मानसून मेहरबान हो रहा है। कलेक्टर आशीष सिंह ने भारी बारिश के चलते शनिवार 6 सितंबर को सभी स्कूलों और आंगनबाड़ियों में भी अवकाश घोषित कर दिया है।
2 of 4
जगह जगह गाड़ियां खराब होने से लोग परेशान
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
तीन दिन में पूरा शहर भीग गया
बुधवार रात 12 बजे से बारिश ने ऐसी रफ्तार पकड़ी कि गुरुवार सुबह छह बजे तक पूरे शहर में मूसलधार बरसता रहा। रिंग रोड, बायपास, बंगाली चौराहा क्षेत्र, निपानिया, देवगुराड़िया, राऊ क्षेत्र में बारिश का कोटा पूरा हो गया है। शुक्रवार को भी सुबह से तेज बारिश का दौर शुरू हुआ जो देर रात तक चलता रहा।
3 of 4
सड़कों पर तालाब बने
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
कान्ह नदी में फंसे दो लोग, रेस्क्यू किया
बारिश के कारण शहर की प्रमुख सड़कों के साथ ही कई स्थानों पर जलजमाव हो गया। कृष्णपुरा पुल के पास कान्ह नदी का जलस्तर बढ़ने से दो लोग फंस गए। एसडीआरएफ और निगम की टीम ने इनका रेस्क्यू किया। लगातार बारिश से कान्ह नदी बहने लगी। यशवंत सागर के 6 गेट खोलना पड़े। वहीं बड़ा सिरपुर, छोटा सिरपुर और बड़ा बिलावली तालाब ओवर फ्लो हो गए।
4 of 4
बस्तियां डूबी
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
2 इंच और बारिश चाहिए
इस सीजन का औसत बारिश कोटा 38 इंच है और अब सिर्फ 2 इंच और बारिश की आवश्यकता है। चूंकि सितंबर के अभी 25 दिन बाकी हैं, मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि यह कोटा आसानी से पूरा हो जाएगा, बल्कि औसत से ज्यादा बारिश भी हो सकती है। पिछले 20 दिनों में हुई भारी बारिश ने जुलाई और अगस्त की कमी की भरपाई कर दी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 से 7 दिन तक और अच्छी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।
तापमान में गिरावट
बारिश के चलते शुक्रवार को दिन का तापमान 27.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री कम रहा। वहीं रात का पारा 23.2 डिग्री पर रहा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, अगले कुछ दिनों में बारिश की गति और बढ़ सकती है, जिससे शहरवासियों को राहत मिल सकती है और मानसून सीजन में और अधिक बारिश हो सकती है।