{"_id":"67f188e137bf97722e026267","slug":"indore-news-63rd-press-club-foundation-day-in-indore-media-conclave-and-journalist-lecture-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: इंदौर मीडिया कॉन्क्लेव 7 अप्रैल से, ईको फ्रेंडली होगा तीन दिवसीय आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: इंदौर मीडिया कॉन्क्लेव 7 अप्रैल से, ईको फ्रेंडली होगा तीन दिवसीय आयोजन
Sun, 06 Apr 2025 01:17 AM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Sun, 06 Apr 2025 01:17 AM IST
सार
Indore News: इंदौर प्रेस क्लब के 63वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 7, 8 और 9 अप्रैल को इंदौर मीडिया कॉन्क्लेव का आयोजन किया जाएगा। इस तीन दिवसीय आयोजन में पत्रकारिता, फोटोग्राफी और साहित्य जगत की प्रमुख हस्तियां शामिल होंगी।
विज्ञापन
INDORE NEWS
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर प्रेस क्लब के 63वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 7, 8 और 9 अप्रैल इंदौर मीडिया कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देशभर से पत्रकारिता, फोटोग्राफी और साहित्य जगत की अनेक हस्तियां शामिल होंगी। तीन दिन तक चिंतन-मनन के अनेक सत्र के साथ ही व्याख्यान, कार्यशाला, सम्मान और पुरस्कार वितरण भी होगा। 9 अप्रैल को प्रेस क्लब के स्थापना दिवस के दिन मूर्धन्य पत्रकार राजेंद्र माथुर स्मृति व्याख्यान होगा। देश के जानेमाने पत्रकार पी. साईंनाथ व्याख्यान देंगे। आयोजन को लेकर तैयारियां जारी हैं। पत्रकारिता, साहित्य, संस्कृति और शहर की स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों की बैठक भी आयोजित की जा चुकी है, जिसमें आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया गया है। तीन दिवसीय यह आयोजन पूरी तरह ईको फ्रेंडली होगा।
Indore: रविवार को इंदौर में मनेगी राम नवमी, राम मंदिरों में होंगे आयोजन
इंदौर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अरविंद तिवारी और महासचिव हेमंत शर्मा ने बताया कि 7 और 8 अप्रैल को सभी आयोजन इंदौर प्रेस क्लब के राजेंद्र माथुर सभागृह में होंगे। 9 अप्रैल को मुख्य आयोजन मूर्धन्य पत्रकार राजेंद्र माथुर स्मृति व्याख्यान का आयोजन साउथ तुकोगंज स्थित जाल सभागृह में होगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 7 अप्रैल को सुबह 11 बजे इंदौर मीडिया कॉन्क्लेव का शुभारंभ मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल करेंगे। इस मौके पर इंदौर के सांसद शंकर लालवानी बतौर विशेष अतिथि मौजूद रहेंगे। 7 अप्रैल को पहला चर्चा सत्र सुबह 11.30 बजे पत्रकारिता का इंदौर घराना विषय पर होगा। इसमें पद्मश्री आलोक मेहता, यशवंत व्यास (समूह सलाहकार संपादक - अमर उजाला), विजय मनोहर तिवारी (कुलगुरु - माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय) और सईद अंसारी (आजतक नई दिल्ली) विचार व्यक्त करेंगे। पहले दिन का दूसरा सत्र दोपहर 2 बजे से एआई - कृत्रिम बुद्धि का धमाल, नौकरी लेगा या करेगा कमाल विषय पर होगा। प्रत्युष रंजन (हेड - डिजिटल सर्विसेस एंड फैक्ट चेकिंग पीटीआई, नई दिल्ली), हिमांशु शेखर (सीनियर एडिटर, एनडीटीवी, नई दिल्ली), जयदीप कर्णिक (संपादक अमर उजाला डिजिटल, नई दिल्ली) इस सत्र में अतिथि वक्ता होंगे। दिन का तीसरा सत्र शाम 4.30 बजे से अखबारों से सिमटता साहित्य विषय पर होगा। सत्र में अनन्त विजय, (वरिष्ठ पत्रकार, दैनिक जागरण दिल्ली), डॉ. विकास दवे (निदेशक साहित्य अकादमी मध्यप्रदेश), प्रियदर्शन (सीनियर एक्जीक्यूटिव एडिटर, एनडीटीवी इंडिया) और निर्मला भुराडिय़ा (वरिष्ठ पत्रकार, इंदौर) अपनी बात रखेंगे। शाम 7 बजे पद्मश्री भेरूसिंह चौहान और मंडली द्वारा मालवी कबीर गीत की प्रस्तुति होगी। विशेष अतिथि मध्यप्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट और विधायक राकेश (गोलू) शुक्ला रहेंगे।
तिवारी और शर्मा ने बताया कि इंदौर मीडिया कॉन्क्लेव के दूसरे दिन 8 अप्रैल की सुबह 10.30 बजे सफलता होता वैकल्पिक मीडिया विषय पर परिचर्चा होगी। इसमें संजय शर्मा (4पीएम लखनऊ), आनंद पाण्डे (द सूत्र), भुवनेश सेंगर (द लपेटा), सुरेश तिवारी (मीडियावाला), चन्द्रभान सिंह (सीबी लाइव) भाग लेंगे। दोपहर 1.30 बजे फोटो जर्नलिज्म पर महत्वपूर्ण वर्कशाप होगी। एसोसिएटेड प्रेस-एपी के सीनियर फोटो जर्नलिस्ट राजेश कुमार सिंह इस वर्कशाप में मार्गदर्शन करेंगे। वर्कशाप का समापन फोटोग्राफी प्रतिस्पर्धा के पुरस्कार वितरण के साथ होगा। शाम 4.30 बजे नावाचार शहर इंदौर की कहानी महापौर पुष्यमित्र भार्गव की जुबानी कार्यक्रम रहेगा। शाम 7 बजे खेल पत्रकारों का सम्मान और प्रेस क्लब की खेल प्रतिस्पर्धाओं का पुरस्कार वितरण होगा। विशिष्ट अतिथि मध्यप्रदेश के लोक निर्माण एवं नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, विधायक रमेश मैंदोला और मध्यप्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष ओम सोनी रहेंगे।
9 अप्रैल प्रेस क्लब के स्थापना दिवस की सुबह 8 बजे पलासिया चौराहा स्थित स्व. राजेंद्र माथुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण होगा। शाम को 5.30 बजे से मैगसेसे अवार्ड से अलंकृत लब्ध प्रतिष्ठित पत्रकार पी. साईनाथ ''भारतीय मीडिया से कैसे गायब हुए गांव, गरीब और किसान" विषय पर राजेंद्र माथुर स्मृति व्याख्यान देंगे। इस मौके पर पत्रकारिता से संबंधित विभिन्न प्रतियोगिताओं के पुरस्कार वितरण और वरिष्ठ पत्रकारों व फोटो जर्नलिस्ट का सम्मान समारोह होगा।
तीन दिन के इस मीडिया कॉन्क्लेव के दौरान अतुल लागू स्मृति टेबल टेनिस स्पर्धा, जीवन साहू की स्मृति कैरम स्पर्धा, इंदौर नगर निगम और इंदौर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित फोटो प्रतियोगिता, गोपीकृष्ण गुप्ता स्मृति श्रेष्ठ रिपोर्टिंग पुरस्कार, चौरडिय़ा फाउंडेशन द्वारा उच्च शिक्षा व विश्वविद्यालय से जुड़ी सार्थक, विद्यार्थी वर्ग के हित में असर करती या उच्च शिक्षा की खोज परक खबर पर पुरस्कार, उद्योग -व्यापार क्षेत्र से जुड़ी सार्थक एवं खोजपरक खबर पर पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।