{"_id":"67a8c345190b5c6a0a0016a7","slug":"indore-news-6-foot-long-snake-saanp-rescuers-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: फ्रीज के नीचे छुपा था 6 फीट लंबा सांप, घरवालों के उड़े होश, कैसे पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: फ्रीज के नीचे छुपा था 6 फीट लंबा सांप, घरवालों के उड़े होश, कैसे पकड़ा
Sun, 09 Feb 2025 08:31 PM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Sun, 09 Feb 2025 08:31 PM IST
सार
Indore News: घनी आबादी वाले इलाके में 6 फीट लंबा सांप फ्रीज के नीचे छिपा मिला, जिससे घरवालों में दहशत फैल गई। स्नेक कैचर ने सूझबूझ से सांप को सुरक्षित रेस्क्यू किया।
विज्ञापन
INDORE NEWS
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विस्तार
घनी आबादी वाले इलाके में एक 6 फीट लंबा सांप घुस आया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। यह सांप एक घर के अंदर घुसकर फ्रीज के नीचे छिप गया था। घर के लोग इस बात से अनजान थे, लेकिन अचानक फ्रीज के पास बर्तन गिरने की आवाज आई, जिससे उन्हें कुछ शक हुआ। जब उन्होंने फ्रीज के नीचे झांककर देखा, तो वहां इतने बड़े सांप को देखकर उनके होश उड़ गए। यह घटना रविवार दोपहर एमओजी लाइन स्थित एक घर की है, जो क्लॉथ मार्केट हॉस्पिटल के समीप ब्लड कॉल सेंटर के सामने स्थित है। जैसे ही परिवार को सांप के बारे में पता चला, उन्होंने तुरंत आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी और स्नेक कैचर को कॉल किया। स्नेक कैचर ने उन्हें सांप पर दूर से नजर रखने की सलाह दी और थोड़ी ही देर में मौके पर पहुंच गए।
जहरीला नहीं था सांप
घर के सदस्यों ने उन्हें बताया कि सांप काफी बड़ा है और फ्रीज के नीचे छिपा हुआ है। स्नेक कैचर महेंद्र श्रीवास्तव ने फ्रीज के आसपास अच्छी तरह तलाश की और टॉर्च की रोशनी में उन्हें सांप दिखाई दिया। रेस्क्यू के दौरान परिवार का एक सदस्य भी महेंद्र की मदद कर रहा था। सांप ‘घोड़ा पछाड़’ प्रजाति का था, जो जहरीला नहीं होता है, इसलिए महेंद्र को इसे पकड़ने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई। उन्होंने बड़ी सावधानी से अपने हाथों से ही सांप को पकड़ लिया और उसे फ्रीज के नीचे से बाहर निकालकर खुले स्थान पर ले आए।
भीड़ इकट्ठा हो गई
बाहर आते ही सांप ने भागने की कोशिश की और बार-बार स्नेक कैचर के हाथ से खुद को छुड़ाने की कोशिश करता रहा। इस दौरान वहां काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। स्नेक कैचर महेंद्र श्रीवास्तव ने घरवालों को सांप के बारे में जानकारी दी कि ‘घोड़ा पछाड़’ सांप जहरीला नहीं होता, लेकिन इसमें दांत होते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि कई लोग इस गलतफहमी में रहते हैं कि इसकी पूंछ में कांटा होता है, जबकि ऐसा कुछ नहीं होता। सांप आमतौर पर तभी हमला करता है जब उसे अपनी जान का खतरा महसूस होता है। कई बार बिना जहर वाले सांप भी काट लेते हैं, जिससे लोग डर जाते हैं, लेकिन यह खतरनाक नहीं होता।
विज्ञापन
घनी आबादी में सांप आना सामान्य बात नहीं
स्नेक कैचर ने बताया कि इतने बड़े सांप का घनी आबादी में निकलना असामान्य घटना है। संभवतः यह सांप ठंड के पहले ही यहां किसी सुरक्षित स्थान की तलाश में आया होगा और अब मौसम गर्म होते ही भोजन की खोज में बाहर निकला होगा। जिस जगह यह सांप मिला, वह बहुत घनी आबादी वाला क्षेत्र है, लेकिन वहां भी इसे छिपने के लिए कोई उपयुक्त स्थान मिल गया। हो सकता है कि यह सांप किसी गाड़ी में ट्रैवल करके इस इलाके में आया हो, क्योंकि आसपास लकड़ी के गोदाम और बस स्टैंड हैं, जहां इस तरह के जीव छिप सकते हैं।