फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: 55 year old businessman returning home got heart attack while parking Activa, died

Indore News: घर लौट रहे 55 वर्षीय व्यापारी को एक्टिवा पार्क करते समय आया हार्ट अटैक, मौत

Sat, 06 Jan 2024 02:07 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 06 Jan 2024 02:07 PM IST
सार

दूसरे व्यापारियों ने उन्हें गिरते देखा अौर उनका सीना बार-बार दबाकर सांस लौटाने की कोशिश की,लेकिन प्रयास सफल नहीं हो पाए। दूसरे व्यापारी पंकज को निजी अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन
Indore News: 55 year old businessman returning home got heart attack while parking Activa, died
व्यापारी को आया हार्ट अटैक। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर में लगातार हार्ट अटैक के मामले बढ़ गए है। कम उम्र के लोगों की मौत की वजह दिल के दौरे बन रहे है। इंदौर में सियागंज के व्यापारी को उस वक्त अटैक आया, जब वह एक्टिवा से घर जा रहे थे और हींग लेने एक दुकान पर रुके।

विज्ञापन



तबी अचानक उन्हें अटैक आया और वे एक्टिवा से गिर पड़े। दूसरे व्यापारियों ने सीपीआर देकर जान बचाने की कोशिश भी,लेकिन उनके दिल की धड़कन नहीं लौटी। अस्पताल ले गए तो डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

 

उषा नगर मेें रहने वाले किराना व्यापारी और ब्रोकर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष 55 वर्षीय पंकज गादिया जैन की सियागंज में दुकान है। वे दुकान से एक्टिवा से घर लौट रहे थे। कुछ देर बाद उन्होंने एक दुकान पर हींग लेने के लिए गाड़ी रोकी। वे गाड़ी साइड स्टैंड पर लगाते, उससे पहले उन्हें दिल का दौरा पड़ गया और वे गाड़ी समेत गिर पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे व्यापारियों ने उन्हें गिरते देखा और उनका सीना बार-बार दबाकर सांस लौटाने की कोशिश की,लेकिन प्रयास सफल नहीं हो पाए। दूसरे व्यापारी पंकज को निजी अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।


व्यापारी के पहले एक 27 वर्षीय पेेंटर की भी हार्टअटैक से मौत हो चुकी है। पेंटर एक खाली बाल्टी पर बैठा था, तभी उसे अटैक आया और पीछे की तरफ गिर पड़ा। उसके हाथ भी अकड़ गए।


ठंड में अटैक के मामले बढ़ने पर डाक्टरों का कहना है कि ठंड में तापमान कम होने से रक्त की धमनियां सिकुड़ जाती है। इस कारण रक्त का प्रवाह शरीर में प्रभावित होता है और ठीक तरह से वह दिल तक नहीं पहुंच पाता है। इससे हार्ट अटैक की आशंका बढ़ जाती हैै। ठंड के समय दिल के रोगी भी अस्पताल में बढ़ जाते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed