{"_id":"6874dc578f2c094ed60a6715","slug":"indore-news-30-year-old-hotel-waiter-killed-in-road-accident-on-tilak-nagar-road-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: होटल से लौटते समय तेज रफ्तार कार ने वेटर को कुचला, 6 माह की बेटी अनाथ हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: होटल से लौटते समय तेज रफ्तार कार ने वेटर को कुचला, 6 माह की बेटी अनाथ हुई
Mon, 14 Jul 2025 06:32 PM IST
अर्जुन रिछारिया
उमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
उमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Mon, 14 Jul 2025 06:32 PM IST
सार
Indore News: इंदौर के तिलक नगर रोड पर देर रात ड्यूटी से लौट रहे एक होटल वेटर आनंद यादव को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
indore news
- फोटो : अमर उजाला ,इंदौर
विस्तार
इंदौर के तिलक नगर रोड पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से 30 वर्षीय युवक की जान चली गई। मृतक की पहचान आनंद यादव पुत्र रामकरण यादव निवासी काली पुलिया, आजाद नगर के रूप में हुई है। आनंद एक निजी होटल में वेटर के रूप में कार्यरत था और रात करीब 12 बजे ड्यूटी खत्म करने के बाद साइकिल से घर लौट रहा था। इसी दौरान यह हादसा हुआ।
घायल होकर सड़क किनारे गिरा युवक, आरोपी कार चालक फरार
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद आनंद गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे गिर पड़ा, जबकि कार चालक घटनास्थल से तुरंत फरार हो गया। राहगीरों ने पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद कुछ देर में एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। आनंद को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
चार साल पहले आया था इंदौर, पीछे छूट गया मासूम परिवार
मृतक के जीजा पप्पू यादव ने बताया कि आनंद मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। वह चार साल पहले नौकरी की तलाश में इंदौर आया था और यहीं एक होटल में काम करने लगा था। आनंद के परिवार में पत्नी, एक छह माह की बेटी, एक भाई और तीन बहनें हैं। उसकी पत्नी और बेटी इस समय उत्तर प्रदेश में रह रही हैं। इस हादसे से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
CCTV की मदद से जांच में जुटी पुलिस
आजाद नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया है ताकि टक्कर मारने वाली कार और उसके चालक की पहचान की जा सके। पुलिस ने स्थानीय लोगों से भी घटना के बारे में पूछताछ की है और जल्द ही आरोपी को पकड़ने का दावा किया है।