फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: 25 Lakh Trees to Be Planted, City to Get Greener and Cooler by 5 Degrees

Indore News: रेवती रेंज पर बंजर पहाड़ी बनी हरा स्वर्ग, 5 डिग्री तक घटेगा इंदौर का तापमान

Mon, 05 May 2025 05:57 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 05 May 2025 05:57 PM IST
सार

Indore News: इंदौर की रेवती रेंज की बंजर पहाड़ी पर 12.40 लाख पौधों से हरियाली लौट आई है। नगर निगम, स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों की मेहनत से यह पहाड़ी अब हरे स्वर्ग में बदल गई है।

विज्ञापन
Indore News: 25 Lakh Trees to Be Planted, City to Get Greener and Cooler by 5 Degrees
बिजासन के पास भी पौधे लगाए जा रहे है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में रेवती रेंज की पहाड़ी पर लगाए गए 12 लाख 40 हजार पौधे हरियाली के क्षेत्र में एक नई मिसाल पेश कर रहे हैं। पौधों को जिंदा रखने के लिए नगर निगम, स्थानीय रहवासी और जनप्रतिनिधि दिनरात एक कर रहे हैं। भीषण गर्मी में रेवती रेंज की बंजर दिखने वाली पहाड़ी हरी चादर से सजी हुई नजर आती है। न सिर्फ इंदौर के लोगों की बल्कि यह मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और भाजपा के उन तमाम नेताओं की जीत है जिन्होंने इंदौर को ग्रीन सिटी बनाने का संकल्प लिया है। 
विज्ञापन


एक साल से पहले ही आई रौनक
पिछले साल जुलाई में गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में इंदौर की रेवती रेंज पर 12 लाख 40 हजार पौधे एक साथ लगाने का रिकार्ड बनाया गया। यह एक वर्ल्ड रिकार्ड बना जिसमें बताया गया कि दुनिया में पहली बार एक साथ इतने पौधे लगाए गए। शहर की तमाम संस्थाओं, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने इसके लिए दिनरात काम किया। वन विभाग, नगर निगम के द्वारा यहां पर पौधे लाए गए और बड़ी संख्या में शहरवासी भी पौधे लेकर पहुंचे। सभी ने खुद अपने हाथों से पौधे लगाए और फिर उन्हें बड़ा करने के लिए भी काम किया। 
विज्ञापन

    
सीवरेज के पानी से पौधों को देंगे जीवन
नगर निगम ने हाल ही में रेवती रेंज की पहाड़ी तक पानी पहुंचाने के लिए एक टेंडर जारी किया था, जिसमें संयुग इंफ्राकॉन प्राइवेट लिमिटेड ने न्यूनतम 10.06 करोड़ रुपए का ऑफर दिया। अब कंपनी द्वारा कबीटखेड़ी स्थित ट्रीटमेंट प्लांट से सीवरेज का पानी यहां लाकर पौधों को सींचा जाएगा। इससे पौधों को नया जीवन मिलेगा और पानी का भी सदुपयोग हो सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस साल भी होगा लाखों पौधों का रोपण
प्रशासन और जनप्रतिनिधि इस साल भी लाखों पौधे लगाने की तैयारी कर रहा है। मंत्री तुलसी सिलावट ने बताया कि इंदौर वन विभाग जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत 25 लाख पौधे लगाएगा। महू, मानपुर, चोरल और इंदौर रेंज में जमीन तलाशने का कार्य जारी है। बारिश से पहले हम यह कार्य पूरा कर लेंगे। 


मंत्री विजयवर्गीय ने लिया शहर का हरा करने का संकल्प
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने संकल्प लिया है कि वे इंदौर को ग्रीन सिटी के रूप में बदल देंगे। उन्होंने कहा है कि हर साल इंदौर में 51 लाख पौधे लगाए जाएंगे और अगले पांच साल में इंदौर का तापमान 5 डिग्री कम कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed