फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News 23-Year-Old Woman Dies Under Mysterious Circumstances

Indore News: "मेरे पास समय कम है" कहकर गई, फिर नहीं लौटी! युवती की संदिग्ध हालात में मौत

Fri, 28 Feb 2025 07:22 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 28 Feb 2025 07:22 PM IST
सार

Indore News: 23 वर्षीय युवती की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। अस्पताल जाते समय उसने कहा, मेरे पास समय कम है। पड़ोसी ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Indore News 23-Year-Old Woman Dies Under Mysterious Circumstances
निशा मौर्य - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर के एरोड्रम इलाके में रहने वाली 23 वर्षीय युवती की अचानक तबीयत बिगड़ने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन उसे तत्काल अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने कुछ देर बाद मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। एरोड्रम पुलिस के मुताबिक, मृतका की पहचान निशा (23) पुत्री मेवालाल मौर्य, निवासी आम कुंज, के रूप में हुई है। देर रात करीब 2 बजे उसके पड़ोसी सचिन और उनके पिता उसे एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे थे। डॉक्टरों ने करीब आधे घंटे तक उपचार करने की कोशिश की, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।  
विज्ञापन


अस्पताल ले जाते समय बोली- मेरे पास समय कम है
मृतका के भाई भरत ने बताया कि रात में अचानक निशा को पेट में तेज दर्द हुआ। जब उसकी हालत बिगड़ने लगी, तो उसने पड़ोसी सचिन को कॉल करके तुरंत अस्पताल ले चलने के लिए कहा। निशा ने जाते समय कहा, "मेरे पास समय कम है"। इस पर सचिन अपने पिता को साथ लेकर उसे एक्टिवा पर अस्पताल ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ाई छोड़ दी थी
परिजनों ने बताया कि कुछ समय पहले निशा ने अपनी पढ़ाई छोड़ दी थी। उसके भाई भरत साउंड सिस्टम का काम करते हैं, जबकि पिता नगर निगम में माली के पद से सेवानिवृत्त हैं। फिलहाल, युवती की मौत की असली वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हर एंगल से जांच की जा रही है। डॉक्टरों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed