फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News 22-year-old female student living in live-in relationship commits suicide in Khajrana

Indore News: लिव-इन में रहने वाली छात्रा ने लगाई फांसी, पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया

Thu, 25 Dec 2025 07:36 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 25 Dec 2025 07:36 PM IST
सार

Indore News: लिव-इन में रह रही 22 वर्षीय छात्रा जागृति कर्मा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय उसके साथ मौजूद दोस्त हर्ष ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां उसे मृत घोषित किया गया। पुलिस ने हर्ष को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन
Indore News 22-year-old female student living in live-in relationship commits suicide in Khajrana
जागृति कर्मा - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र अंतर्गत सांईकृपा कॉलोनी में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक 22 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। युवती पिछले एक सप्ताह से अपने दोस्त के साथ लिव-इन में रह रही थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए युवती के दोस्त को हिरासत में लिया है और पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore News: पति का चल रहा था अफेयर, पत्नी करती थी विरोध, इसलिए कर दी हत्या
विज्ञापन


अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत
पुलिस के मुताबिक बुधवार रात करीब 11:30 बजे एमवाय अस्पताल से सूचना प्राप्त हुई थी कि जागृति कर्मा नामक युवती को मृत अवस्था में लाया गया है। जागृति को उसका दोस्त हर्ष मिश्रा अस्पताल लेकर पहुंचा था, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हर्ष ने पुलिस को बताया कि उसने रात करीब 9 बजे जागृति को फंदे पर लटका हुआ देखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उज्जैन में रहकर कर रही थी पढ़ाई
जांच में यह तथ्य सामने आया है कि जागृति मूल रूप से रीवा की रहने वाली थी और उज्जैन के एमआईटी कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी कर रही थी। वह करीब सात दिन पहले ही इंदौर आई थी और देवास निवासी अपने दोस्त हर्ष के साथ यहां रह रही थी। दोनों के बीच मित्रता पुरानी थी और वे यहां लिव-इन रिलेशनशिप में थे।


घटना से पहले हुआ था विवाद
थाना प्रभारी मनोज सेंधव ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में हर्ष ने स्वीकार किया है कि सुसाइड से कुछ देर पहले दोनों के बीच किसी विषय पर तीखी बहस हुई थी। विवाद इतना बढ़ गया कि युवती ने आत्मघाती कदम उठा लिया। हालांकि, पुलिस अभी आत्महत्या के अन्य संभावित कारणों की भी तलाश कर रही है।

परिजनों के बयान का इंतजार
पुलिस ने मृतका के परिजनों को सूचना दे दी है। जागृति के पिता शिक्षक हैं। पुलिस अब हर्ष से विस्तृत पूछताछ कर रही है और परिजनों के इंदौर पहुंचने के बाद उनके बयान दर्ज किए जाएंगे। मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed