फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News 19-Year-Old Student in Indore Hangs Himself Police Investigating

Indore News: 19 साल के छात्र ने बंद कमरे में लगाई फांसी, कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, पुलिस हैरान

Fri, 17 Jan 2025 04:18 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 17 Jan 2025 04:18 PM IST
सार

Indore News: इंदौर के आजाद नगर में 19 वर्षीय छात्र कृष यादव ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और जांच जारी है।

विज्ञापन
Indore News 19-Year-Old Student in Indore Hangs Himself Police Investigating
Indore News - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर के आजाद नगर में एक 19 वर्षीय छात्र कृष यादव ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना गुरुवार शाम की है, जब उनके पिता संजय यादव अपने दोस्त के साथ घर लौटे। उन्होंने बेटे को आवाज दी, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद खिड़की से झांककर देखा तो कृष फंदे पर लटका हुआ था। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। कृष 12वीं कक्षा में पढ़ता था और उसके माता-पिता दोनों ही निजी स्कूलों में नौकरी करते हैं। गुरुवार को स्कूल की छुट्टी होने के बाद कृष की मां और बहन एक रिश्तेदार के यहां पूजा में शामिल होने गई थीं। शाम को जब संजय यादव घर लौटे तो उन्हें यह भयावह नजारा देखने को मिला। उन्होंने तुरंत अपनी पत्नी को फोन कर बेटे की मौत की जानकारी दी।

विज्ञापन


कृष ने यह कदम क्यों उठाया
पुलिस के अनुसार, कृष सुबह तक बिल्कुल सामान्य था और उसने अपने परिवार के सदस्यों से दोपहर में भी अच्छी तरह बातचीत की थी। वह अक्सर मोबाइल का ज्यादा उपयोग नहीं करता था। फिलहाल, पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कृष ने यह कदम क्यों उठाया। घटनास्थल को सील कर दिया गया है और शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम कराया गया। इस घटना ने सभी को हैरान कर दिया है। पुलिस अब परिवार और दोस्तों से पूछताछ कर यह समझने की कोशिश कर रही है कि आखिर कृष ने आत्महत्या क्यों की। मामले की जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट कारण सामने आ सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed