फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: 19 days left for voting, but election atmosphere is not visible in Indore, public issues are also

Indore News: मतदान में 19 दिन शेष, लेकिन इंदौर में नजर नहीं आ रहा चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे भी गायब

Tue, 23 Apr 2024 08:35 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 23 Apr 2024 08:35 PM IST
सार

इंदौर से जुड़े मुद्दे भी उम्मीदवारों के भाषणों में नजर नहीं आ रहे है। शहर के मास्टर प्लान की मियाद ढाई साल पहले समाप्त हो गई, लेकिन नया मास्टर प्लान अब तक नहीं बना। इसका उल्लेख दोनो ही उम्मीदवारों ने अपने घोषणा पत्र में नहीं किया।

विज्ञापन
Indore News: 19 days left for voting, but election atmosphere is not visible in Indore, public issues are also
इस बार इंदौर में नजर नहीं आ रहा चुनावी माहौल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस बार लोकसभा चुनाव का माहौल इंदौर में नजर नहीं आ रहा है। भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों ने ठीक तरह से जनसंर्पक भी शुरू नहीं किए है। इंदौर से जुड़े विकास के मुद्दों पर भी दोनो उम्मीदवार ज्यादा बात नहीं कर रहे हैै।

विज्ञापन


भाजपा उम्मीदवार शंकर लालवानी अपने भाषणों में मोदी लहर और राम मंदिर निर्माण पर ज्यादा बात कर रहे है तो कांग्रेस उम्मीदवार अक्षय कांति बम समाजों को साध कर सोशल इंजीनियरिंग पर जोर दे रहे है।
विज्ञापन


मतदाता भी महसूस कर रहे है कि इस बार चुनाव नीरस सा लग रहा है। लोग कर रहे है कि दोनो उम्मीदवारों से ज्यादा बैनर-पोस्टर्स तो इंदौर मेें निर्वाचन आयोग ने  मतदान करने की अपील के लगाा दिए  है। बुधवार को दोनों उम्मीदवार नामांकन फार्म भरेंगे। उसके बाद चुनावी माहौल नजर आ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

टिकट मिलने के 39 दिन बाद जनता के बीच लालवानी

भाजपा उम्मीदवार शंकर लालवानी का टिकट 13 मार्च को तय हुआ था। टिकट मिलने के 39 दिन बाद अब लालवनी मोहल्लों के जनसंपर्क पर निकले। अभी तक वे मंडल स्तर की बैठक और सामाजिक आयोजनों में नजर आ रहे थे। कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय बम भी जनता से सीधे संपर्क करने के बजाए होली मिलन समारोह, महावीर जयंती और शहर मेें होने वाले आयोजनों के बहाने लोगों से मिल रहे है। उन्होंने अभी तक विधानसभा वार जनसंपर्क शुरू नहीं किया। कांग्रेस के विधानसभा स्तर पर सम्मेलन भी नहीं हो पाए है।

इंदौर के मुद्दे भी भाषणों से गायब

इंदौर से जुड़े मुद्दे भी उम्मीदवारों के भाषणों में नजर नहीं आ रहे है। शहर के मास्टर प्लान की मियाद ढाई साल पहले समाप्त हो गई, लेकिन नया मास्टर प्लान अब तक नहीं बना। इसका उल्लेख दोनो ही उम्मीदवारों ने अपने घोषणा पत्र में नहीं किया। डाग बाइट की समस्या का मामला हाईकोर्ट तक पहुंच चुका है,लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी भी इसे नहीं उठा रहे हैै। चुनावी माहौल के बीच इंदौर नगर निगम में 28 करोड़ का घोटाला हो गया, लेकिन विपक्ष ने भी इस घोटाले पर चुप्पी साध रखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed