फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: 18 year old boy died in Indore, heart weighed half a kilo.

Indore News: इंदौर मेें 18 साल के लड़के की मौत, आधा किलो था दिल का वजन

Fri, 29 Mar 2024 03:07 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 29 Mar 2024 03:07 PM IST
सार

युवक का नाम अर्जुन पिता भगवान सिंह यादव निवासी पालदा है। वह सागर से इंदौर नौकरी करने आया था। एक कंपनी में वह काम करता था। रात को उसे अचानक उल्टियां हुई तो भाई उसे एक निजी अस्पताल ले गया।

विज्ञापन
Indore News: 18 year old boy died in Indore, heart weighed half a kilo.
सांकेतिक फोटो - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

इंदौर में 18 साल के एक युवक की अचानक मौत हो गई। वह एक कंपनी में काम करता था। उल्टियां होने पर भाई उसे अस्पताल लेकर पहुंचा। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की उम्र कम थी और मौत की वजह पता नहीं चल पा रही थी। इसलिए मामला पुलिस को सौंपा गया।

विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्मार्टम में पता चला कि युवक का दिल सामान्य से बड़ा था, जो उसकी मौत की वजह बना, हालांकि युवक के पेट मेें अल्कोहल भी पाया गया। पता चला कि एक दिन पहले उसने अपने साथियों के साथ पार्टी के दौरान शराब पी थी।

विज्ञापन

युवक का नाम अर्जुन पिता भगवान सिंह यादव निवासी पालदा है। वह सागर से इंदौर नौकरी करने आया था। एक कंपनी में वह काम करता था। रात को उसे अचानक उल्टियां हुई तो भाई उसे एक निजी अस्पताल ले गया। डाक्टरों ने उसकी जांच की और दूसरे अस्पताल में ले जाने के लिए कहा। दूसरे अस्पताल तक पहुंचने से पहले उसकी मौत हो गई। मामला संदिग्ध होने के कारण अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम हुअा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सामान्य दिल 350 ग्राम का होता है

युवक का पोस्टमार्टम करने वाले डाॅ. भरत वाजपेयी का कहना है कि सामान्य दिल 350 ग्राम का होता है। अर्जुन का दिल 550 ग्राम था। हार्ट का बड़ा होना एक जैनेटिक बीमारी हो सकती है। हार्ट बड़ा होने से उसकी मांसपेशियां मोटी हो जाती है और इससे धड़कन बंद होने का खतरा रहता है।



जिन लोगों के हार्ट वजनी होते है। उन्हें चक्कर आने, सीढि़यां चढ़ने पर जल्दी हांफने जैसे लक्षण होते है। अर्जुन के परिजनों ने बताया कि अर्जुन भी थकान ज्यादा होने का जिक्र करता था। होली के पहले उसे इसकी ज्यादा तकलीफ हुई थी। इस बात का जिक्र उसने मां से भी किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed