फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: 140 obstructions demolished for MR-9 link road, now 100 feet wide road between Ring Road and AB R

Indore News: एमआर-9 लिंक रोड के लिए तोड़े 140 बाधक निर्माण, अब रिंग रोड से एबी रोड के बीच 100 फीट चौड़ी सड़क

Tue, 04 Nov 2025 12:49 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 04 Nov 2025 12:49 PM IST
सार

इंदौर विकास प्राधिकरण पंद्रह साल पहले चंद्रगुप्त मोर्य प्रतिमा चौराहा से अनोप टाॅकिज चौराहा तक सड़क बना चुका है, लेकिन उसके आगे सड़क नहीं बन पाई है। अब एबी रोड से रिंग रोड के बीच सड़क बनाई जा रही है।यह सड़क खजराना से होते हुए बायपास तक बनेगी। 

विज्ञापन
Indore News: 140 obstructions demolished for MR-9 link road, now 100 feet wide road between Ring Road and AB R
100 फीट चौड़ी सड़क की जद में आ रहे 140 मकानों को तोड़ा गया। - फोटो : amar ujala

विस्तार

इंदौर में पहले मास्टर प्लान में शामिल एमआर-9 लिंक रोड को बनाने का काम नगर निगम ने शुरू किया है। इसके लिए मालवीय नगर से रिंंग रोड तक 100 फीट चौड़ी सड़क की जद में आ रहे 140 मकानों को तोड़ा गया। रहवासियों ने इसका विरोध भी किया, लेकिन अफसरों ने कहा कि तय मोहलत के बाद अब बाधक हिस्से तोड़ना होंगे। पिछले दिनों रहवासियों ने विधायक रमेश मेंदोला के घर के सामने धरना भी दिया था।

विज्ञापन

ये खबर भी पढ़ें:  Indore News: इंदौर के समीप बस खाई में गिरी, तीन यात्रियों की मौत, सीएम मोहन यादव ने मुआवजे का किया एलान

विज्ञापन

 

इंदौर विकास प्राधिकरण पंद्रह साल पहले चंद्रगुप्त मोर्य प्रतिमा चौराहा से अनोप टाॅकिज चौराहा तक सड़क बना चुका है, लेकिन उसके आगे सड़क नहीं बन पाई है। अब एबी रोड से रिंग रोड के बीच सड़क बनाई जा रही है। भविष्य में यह सड़क खजराना से होते हुए बायपास तक बनेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन



चौड़ाई की जद में आ रहे 140 मकानों को पिछले माह नोटिस दिए गए थे और स्वेच्छा से मकान हटाने को कहा गया था। कुछ रहवासियों ने मकान हटा लिए थे। जिन लोगों ने निर्माण नहीं तोड़े, उन्हें नगर निगम के अमले ने जमींदोज कर दिया। पाचं जेसीबी व पोकलेन की मदद से चौड़ाई की जद में आ रहे सभी निर्माण को तोड़ दिया गया। अब नगर निगम अगले माह सड़क बनाने का काम शुरू करेगा।


बीच का हिस्सा भी अधूरा

एबी रोड से संजय गांधी नगर तक सड़क चौड़ी हो चुकी है, लेकिन 300 मीटर में घनी बस्ती है। जो हट नहीं पाई। इस कारण सड़क पूरी तरह नहीं जुड़ पाई। 300 मीटर में दो सौ से ज्यादा बाधक निर्माण है। रहवासी जमीन के बदले प्लाॅट देने की मांग कर रहे थे। इस कारण अभी तक सड़क अधूरी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed