फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news 11 year old student dies due to sudden cardiac arrest while playing in school

Indore News: खेलते-खेलते 11 साल की छात्रा की अचानक मौत, कार्डियक अरेस्ट बना वजह

Thu, 11 Sep 2025 07:00 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 11 Sep 2025 07:00 AM IST
सार

Indore News: इंदौर के बेटमा स्थित ईरा एकेडमी स्कूल में खेलते समय 11 साल की छात्रा लक्षिता पटेल को अचानक कार्डियक अरेस्ट आ गया। उसे चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां 2 घंटे इलाज के बाद उसने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
indore news 11 year old student dies due to sudden cardiac arrest while playing in school
लक्षिता - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर के बेटमा में ईरा एकेडमी स्कूल की कक्षा 6वीं की छात्रा लक्षिता पटेल (11) बुधवार दोपहर अपनी सहेलियों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान उसे अचानक थकान महसूस हुई और वह जमीन पर बैठ गई। कुछ ही देर बाद वह गिर पड़ी। स्कूल के टीचर्स को इसकी सूचना दी गई और स्पोर्ट्स टीचर तुरंत उसे बेटमा अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore: चूहाकांड में नपे प्रभारी विभागाध्यक्ष, एमवाय अस्पताल अधीक्षक भी गए छुट्टी पर
विज्ञापन


डॉक्टरों ने बताई कार्डियक अरेस्ट की वजह
बेटमा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छात्रा को इंदौर के चोइथराम अस्पताल रेफर किया गया। दोपहर तीन बजे यहां लाने पर डॉक्टरों ने पुष्टि की कि उसे कार्डियक अरेस्ट आया है। करीब दो घंटे चले इलाज के बावजूद छात्रा को बचाया नहीं जा सका और शाम पांच बजे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव
छात्रा की मौत के बाद परिजन शव को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पोस्टमॉर्टम कराया गया। इसके बाद शव परिवार को सौंप दिया गया।

परिवार का हाल
लक्षिता के पिता दिलीप पटेल एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। परिवार में एक बड़ा भाई भी है, जो बिजलपुर में मामा के घर रहता है। अचानक हुई इस घटना से पूरे परिवार और स्कूल में गम का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed