फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indore News: इंदौर में बनेगा 1000 करोड़ की लागत से ओलंपिक स्तर का स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, मिलेंगी कई सुविधाएं

Tue, 22 Jul 2025 08:14 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 22 Jul 2025 08:14 PM IST
सार

Indore News: अहमदाबाद के मोटेरा जैसा इंदौर में भी ओलंपिक लेवल का मल्टी-परपज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स तैयार किया जा रहा है। इसमें क्रिकेट, हॉकी और फुटबॉल जैसे खेलों की गतिविधियां संचालित की जा सकेंगी।

विज्ञापन
Indore News Olympic-style sports complex built on Super Corridor
आईडीए के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की संभावित डिजाइन। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

साल 2036 में होने वाले ओलंपिक गेम्स की मेजबानी के लिए भारत की तरफ से मजबूत दावेदारी करने की बात आ रही है। हालांकि अभी ये तय नहीं हुआ कि ये कहां होगा। फिर भी  भारत ने इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं। अहमदाबाद में मोटेरा सरदार पटेल स्पोर्ट्स परिसर को ओलंपिक के स्तर का बनाया जा रहा है। इसी तर्ज पर इंदौर में मल्टी-परपज स्टेडियम तैयार किया जा रहा है। इसमें  हॉकी और फुटबॉल जैसे खेलों के लिए सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) शहर के सुपर कॉरिडोर पर 1000 करोड़ रुपए की लागत से भव्य स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाने जा रहा है। इसके लिए प्राधिकरण ने स्कीम नंबर 151 और 159 में कुल 22 हेक्टेयर भूमि आरक्षित कर ली है। प्राधिकरण का दावा है कि यह खेल परिसर 5 स्टार रेटिंग वाला होगा और अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस रहेगा।

Trending Videos
Indore News Olympic-style sports complex built on Super Corridor
आईडीए द्वारा प्रस्तावित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की संभावित डिजाइन। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

पीपीपी मोड पर होगा निर्माण, म्यूजिक और ड्रामा इवेंट के लिए भी मंच
आईडीए के सीईओ रामप्रकाश अहिरवार ने बताया कि यह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स मल्टी-परपज स्टेडियम की तरह होगा। इसे ओलिंपिक स्टाइल में डिजाइन किया जाएगा। इसमें आउटडोर गेम्स के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों जैसे ड्रामा और म्यूजिक इवेंट के लिए भी विशेष पवेलियन बनाए जाएंगे। इस प्रोजेक्ट को पब्लिक-प्राइवेट-पार्टनरशिप (PPP) मॉडल पर विकसित किया जाएगा। निर्माण से पहले आईडीए इस प्रोजेक्ट की ब्रांडिंग और मार्केटिंग देशभर में करेगा, ताकि बेहतर निवेशक और पार्टनर मिल सकें।

ये भी पढ़ें- बुधवार से शुरू होगी मुंबई से इंदौर के लिए तेजस ट्रेन, सूरत, वड़ोदरा में भी रुकेगी

स्टार्टअप हब के पास होगा स्पोर्ट्स हब
यह नया स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स सुपर कॉरिडोर पर प्रस्तावित स्टार्टअप कॉम्प्लेक्स के पास विकसित किया जाएगा, जिससे टेक्नोलॉजी और स्पोर्ट्स का अनूठा संयोजन हो सके। वर्तमान में इंदौर में नेहरू स्टेडियम को छोड़कर कोई भी ऐसा बहुउद्देशीय खेल परिसर नहीं है, जहां कई अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल एक साथ संचालित किए जा सकें। इस नए कॉम्प्लेक्स से शहर को एक बड़ा खेल इंफ्रास्ट्रक्चर मिलेगा और भविष्य में अंतरराष्ट्रीय इवेंट्स की मेजबानी की संभावना भी बढ़ेगी। साथ ही शहर को तीसरा क्रिकेट स्टेडियम भी मिलेगा। 

60 से 70 हजार दर्शकों की क्षमता, ओलंपिक मॉडल पर होगा निर्माण
प्रस्तावित स्टेडियम की दर्शक क्षमता 60,000 से 70,000 तक होगी। इसे ओलंपिक स्टाइल में डिजाइन किया जाएगा, जिसमें एक ही परिसर में कई प्रकार की खेल गतिविधियां संचालित की जा सकेंगी। यह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स इंदौर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल मानचित्र पर मजबूत स्थान दिलाने में सहायक साबित होगा।

ये भी पढ़ें- गड्ढों में बैठकर कांग्रेस ने गाए भजन, नगर निगम को सद्बुद्धि देने किया अनोखा प्रदर्शन

रिंग रोड पर भी बन रहा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, एक दर्जन टेंडर मिले, इस सप्ताह मिलेगी मंजूरी
इस सप्ताह प्राधिकरण की बोर्ड बैठक संभव है, जिसमें दो महत्वपूर्ण टेंडरों को मंजूरी दी जाएगी। स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लिए भी एक दर्जन टेंडर प्राप्त हुए और इसमें भी सबसे न्यूनतम दर का टेंडर 1 करोड़ 98 लाख का प्राप्त हुआ, जो कि लगभग 28 फीसदी कम का आया है। प्राधिकरण सीईओ आरपी अहिरवार के मुताबिक  प्राधिकरण योजना 94 रिंग रोड पर अंतरराष्ट्रीय स्विमिंग पूल के पास ही स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स निर्मित करने जा रहा है, जिसके लिए एक दर्जन टेंडर मिले हैं। जल्द ही इन्हें मंजूरी दी जाएगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed