फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore new year celebration 2024 police rule

Indore: नए साल पर हुड़दंग करने से पहले ध्यान रखें ये बातें, जंगल में पार्टी पर जुर्माना, बार-होटल 12 बजे बंद

Sat, 30 Dec 2023 07:45 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 30 Dec 2023 07:45 PM IST
सार

नए साल के जश्न के दौरान लोगों पर नजर रखने के लिए पुलिस ड्रोन का उपयोग करेगी। किसी भी विवाद की स्थिति में तुरंत इन नंबरों पर फोन करें - 100, 0731-2522500, 0731-2522501

विज्ञापन
indore new year celebration 2024 police rule
Indore News - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

नए साल के स्वागत के लिए इंदौर तैयारियां कर रहा है। जश्न के बीच पुलिस प्रशासन भी कड़ी नजर रखने की तैयारी कर रहा है। इंदौर में कल शाम से शुरू हुआ जश्न का सिलसिला परसों दोपहर तक चलेगा। इस दौरान राजवाड़ा, सराफा, 56 दुकान समेत शहर के प्रमुख मंदिरों, पर्यटक स्थलों और फूड जोन पर खासी भीड़ रहेगी। नए साल के जश्न के दौरान लोगों पर नजर रखने के लिए पुलिस ड्रोन का उपयोग करेगी। ड्रोन के उपयोग से शहर में होने वाली कोई भी घटना की जानकारी पुलिस को तुरंत ही मिल जाएगी। ड्रोन पास के पुलिस स्टेशन में घटना का नोटिफिकेशन देगा और तुरंत पुलिस घटना स्थल पर पहुंच जाएगी। ड्रोन की नजर इंदौर के कई इलाकों पर रहेगी। इसमें तेज गाड़ी चलाने, हुड़दंग करने वाले, शराबखोरी करने वाले प्रमुख रूप से ड्रोन की नजर में रहेंगे। 
विज्ञापन


तुरंत इन नंबरों पर फोन करें
पुलिस ने शहरवासियों से अपील की है कि हुड़दंग करने वालों से न उलझें। किसी भी विवाद की स्थिति में तुरंत इन नंबरों पर फोन करें - 100, 0731-2522500, 0731-2522501
विज्ञापन


जंगल में पार्टी पर जुर्माना
इंदौर के आसपास के जंगलों में पार्टी करने पर 25 हजार रुपए जुर्माना या एक साल से अधिक की जेल हो सकती है। वन विभाग ने कहा है कि जंगलों के क्षेत्रों में वन विभाग की टीम और ग्रामीण नजर रखेंगे। यदि आग जलाकर खाना बनाने, डीजे बजाने की या फिर किसी भी अवैध गतिविधि की शिकायत मिली तो तुरंत वन विभाग की टीम वहां पर आकर कार्रवाई करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चौराहों पर होगी चेकिंग
इंदौर के प्रमुख चौराहों पर रहेगी पुलिस चेकिंग जारी रहेगी। लापरवाही से वाहन चलाने या नशा करके वाहन चलाने वालों पर रहेगी कड़ी नजर रखी जाएगी। प्रशासन ने आदेश जारी किए हैं कि 12 बजे पब और बार बंद होना चाहिए, रात 10 से सुबह 6 बजे तक लाउड स्पीकर पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed