फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: New flight will start from Indore to Bengaluru, will operate from March 10

Indore:इंदौर से बेंगलुुरु के लिए इंदौर से शुरू होगी नई उड़ान, दस मार्च से होगा संचालन

Wed, 12 Feb 2025 06:44 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 12 Feb 2025 06:44 PM IST
सार

दस मार्च से शुरू होने वाली उड़ान सुबह 8.45 बजे बेंगलुरु से रवाना होगी, जो इंदौर में 10.45 बजे आएगी। वापसी में उड़ान इंदौर से 11.15 बजे रवाना होगी, जो बेंगलुरु में 1.15 बजे लैंड करेगी।

विज्ञापन
Indore: New flight will start from Indore to Bengaluru, will operate from March 10
इंदौर विमानतल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर से दिल्ली,मुंबई, बेंगलुरु के लिए पहले से उड़ानें है, लेकिन अब एक और नई उड़ान बेंगलुरु के लिए मिलने जा रही है। दस मार्च से इसका संचालन इंदौर एयरपोर्ट से होगा। एयर इंडिया इस उड़ान को संचालित कर रहा है। कंपनी ने इसकी बुकिंग भी शुरू की दी है।

विज्ञापन

 

ट्रेवल एजेंट्स एसोसिएशन के चेयरमैन हेमेंद्र सिंह जादौन ने बताया कि इस उड़ान के लिए कंपनी बोइंग 737 एयरक्राफ्ट का इस्तेमाल करेगी। इसमें एक साथ 180 यात्री सफर कर सकते है। इंदौर से महानगरों के लिए विमान कंपनियों को अच्छा प्रतिसाद मिलता है, इसलिए बेंगलुरु के लिए एक और उड़ान मिली है।

विज्ञापन



इस उड़ान के कारण यात्रियों को त्रिवेंद्रम, चेन्नई, मैंगलुरु सहित अन्य शहरों के लिए भी कनेक्टिंग फ्लाइट मिल जाएगी। दस मार्च से शुरू होने वाली उड़ान सुबह 8.45 बजे बेंगलुरु से रवाना होगी, जो इंदौर में 10.45 बजे आएगी। वापसी में उड़ान इंदौर से 11.15 बजे रवाना होगी, जो बेंगलुरु में 1.15 बजे लैंड करेगी। इस विमान का किराया अलग-अलग केटेगरी के हिसाब से रहेगा। छह हजार रुपये से लेकर 14 हजार तक का किराया यात्रियों को चुकाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पांच से ज्यादा उड़ानें

इंदौर से बेंगलुरु के लिए पांच उड़ाने पहले से संचालित हो रही है। अब छठी उड़ान भी शुरू होगी। दरअसल इंदौर के कई युवा बेंगलुरु की आईटी व बड़ी कंपनियों में जाॅब करते है। इसके अलावा टूरिज्म के हिसाब से भी बेंगलुरु से मध्य प्रदेश आते है। इसके चलते यात्री संख्या दूसरे शहरों की अपेक्षा बेहतर मिलती है। आने वाले दिनों में इंदौर से नए शहर भी जुड़ जाएंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed