फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: New flight from Indore to Bhubaneswar will start from January, the journey of devotees going to Jagann

Indore: इंदौर से भुवनेश्वर के लिए जनवरी से शुरू होगी नई उड़ान, जगन्नाथपुरी जाने वाले भक्तों का सफर होगा आसान

Fri, 06 Dec 2024 10:53 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 06 Dec 2024 10:53 PM IST
सार

इंदौर से भुवनेश्वर नई उड़ान एक घंटे में यात्रियों को पहुंचा देगी। इस नई उड़ान से उन यात्रियों को आसानी होगी, जो इंदौर से साल में एक बार होने वाली रथयात्रा में शामिल होने जाते है। 

विज्ञापन
Indore: New flight from Indore to Bhubaneswar will start from January, the journey of devotees going to Jagann
इंदौर एयरपोर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर से इंडिगो एयरलाइंस जल्दी ही भुवनेश्वर के लिए नई उड़ान शुरू करने जा रहा है। इस फ्लाइट से जगन्नाथ पुरी की यात्रा करने वाले लोगों का सफर आसान हो जाएगा। अभी तक इंदौर से भुवनेश्वर के लिए सीधी उड़ान नहीं थी। जनवरी में नई उड़ान की तैयारी है।

विज्ञापन


हालांकि अभी कंपनी ने शेड्यूल जारी नहीं किया है। इस उड़ान की लंबे समय से मांग की जा रही थी। बता दें कि इंदौर से काफी यात्री जगन्नाथ पुरी जाते हैं। इंदौर से जगन्नाथपुरी के लिए हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन है, लेकिन वह काफी समय लेती है। इंदौर से भुवनेश्वर या जगन्नाथपुरी के लिए यात्री हैदराबाद या दिल्ली से होकर जाते हैं, लेकिन सफर काफी महंगा हो जाता है और समय भी ज्यादा लगता था। भुवनेश्वर से जगन्नाथपुरी डेढ़ घंटे में पहुंचा जा सकता है।
विज्ञापन


व्यापारी वर्ग को भी नई उड़ान का फायदा
इंदौर से भुवनेश्वर नई उड़ान एक घंटे में यात्रियों को पहुंचा देगी। इस नई उड़ान से उन यात्रियों को आसानी होगी, जो इंदौर से साल में एक बार होने वाली रथयात्रा में शामिल होने जाते हैं। भुवनेश्वर भी एक बड़ा व्यापारिक केंद्र है। इंदौर के व्यापारी वर्ग को भी नई उड़ान का फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोलकता और दिल्ली के लिए भी उड़ान
नए विंटर शेड्यूल में इंदौर को कोलकता और दिल्ली के लिए भी नई उड़ान 15 दिसंबर के बाद शुरू होने जा रही है। कोलकाता के लिए एक अन्य कंपनी भी उड़ान शुरू कर रही है। इंदौर से सबसे ज्यादा यात्री दिल्ली और मुंबई जाते हैं। इस कारण दिल्ली के लिए भी नई उड़ान शुरू हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed