Indore: नए संभागायुक्त दीपक सिंह ने किया पदभार ग्रहण, बोले- लोकसभा चुनाव निष्पक्ष कराना प्राथमिकता
सिंह ने कहा कि इंदौर शहर प्रदेश की व्यापारिक राजधानी है और देश के सबसे साफ शहरों में शामिल है, वहीं दूसरी तरफ इंदौर संभाग के कई जिले अनुसूचित जाति और जनजाति बाहुल्य है। दोनो हिस्सों में हम बेहतर कार्य करेंगे। यह भी मेरी प्राथमिकता में शामिल है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर के नए संभागायुक्त का पदभार मंगलवार को दीपक सिंह ने ग्रहण किया। वे इससे पहले ग्वालियर के संभागायुक्त थे। सबसे पहले उन्होंने खजराना मंदिर जाकर पूजा-अर्चना की और फिर संभागायुक्त कार्यालय पहुंचे। अफसरों ने उनका बुके देकर स्वागत किया।
इस मौके पर उन्होंने मीडिया से चर्चा में कहा कि निकट भविष्य में लोकसभा चुनाव होने वाले है। निवार्चन कार्य को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से कराना पहली प्राथमिकता है। इसके अलावा शासन की योजनाएं संभाग में संचालित होगी और उनका प्रभावी क्रियान्वयन कराया जाएगा। लोगों को अपने कामों के लिए भटकना न पड़े, यह प्राथमिकता रहेगी।
सिंह ने कहा कि इंदौर शहर प्रदेश की व्यापारिक राजधानी है और देश के सबसे साफ शहरों में शामिल है, वहीं दूसरी तरफ इंदौर संभाग के कई जिले अनुसूचित जाति और जनजाति बाहुल्य है। दोनो हिस्सों में हम बेहतर कार्य करेंगे। यह भी मेरी प्राथमिकता में शामिल है।
सिंह ने इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष और मध्य प्रदेश नर्मदा विकास निगम के आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी ग्रहण किया। संभागायुक्त कार्यालय में उन्होंने अफसरों की बैठक भी ली।