फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: NEET PG exam- marks not added for review questions, angry students will seek court refuge

Indore News: नीट पीजी एग्जाम- रिव्यू प्रश्नों के नहीं जोड़े अंक, नाराज विद्यार्थी लेंगे कोर्ट की शरण

Sat, 23 Aug 2025 08:09 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 23 Aug 2025 08:09 AM IST
सार

इस बार यह परीक्षा देरी से आयोजित की गई थी। इससे भी छात्र नाराज हुए थे। रिव्यू प्रश्नों के उत्तरों के अंक नहीं जोड़े जाने के मामले में इंदौर संभाग के विद्यार्थी भी नाराज है। वे इस मामले में कोर्ट की शरण लेंगे।

विज्ञापन
Indore: NEET PG exam- marks not added for review questions, angry students will seek court refuge
नीट एग्जाम विवाद। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोर्ट के निर्देश पर हुई नीट पीजी परीक्षा में फिर विवाद सामने आया है। एग्जाम बोर्ड ने रिव्यू प्रश्नों के उतर नहीं जोड़े है। इससे विद्यार्थियों के नंबर परिणामों में कम हो गए। अब वे इसके लिए कोर्ट की शरण लेने की तैयारी कर रहे है। इंदौर संभाग में इस परीक्षा में तीन हजार से ज्यादा परीक्षार्थी सम्मिलित हुए थे। उनका कहना है कि इस बार बोर्ड ने प्रश्न पत्र और आंसर शीट भी अवलोकन के लिए नहीं दे रहा है।

विज्ञापन

नीट पीजी 2025 का मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा है। सुप्रीम कोर्ट ने नेशनल बोर्ड आफ एग्जामिनेशन (एनबीई) को नीट परीक्षा 3 अगस्त को कराने की मंजूरी दी थी। इस परीक्षा में मध्य प्रदेश में हजारों विद्यार्थी शामिल हुए। कोर्ट ने एनबीई को यह भी कहा था कि छात्रों को नए परीक्षा केंद्र चुनने का मौका दे और परीक्षा प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता के साथ पूरा करें। यह परीक्षा देशभर के 301 शहरों में हुई थी।

विज्ञापन

एक हजार से ज्यादा परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा आयोजित की गई थी। इंदौर संभाग में 15 से ज्यादा सेंटरों पर यह परीक्षा आयोजित की गई थी। नीट पीजी परीक्षा एमडी, एमएस और पीजी डिप्लोमा पाठयक्रमों के लिए आयोजित की जाती है। इस परीक्षा को पास कर विद्यार्थी देशभर के विश्व विद्यालयों में एमबीबीएस के बाद आगे की पढ़ाई करते है। इस बार यह परीक्षा देरी से आयोजित की गई थी। इससे भी छात्र नाराज हुए थे। रिव्यू प्रश्नों के उत्तरों के अंक नहीं जोड़े जाने के मामले में इंदौर संभाग के विद्यार्थी भी नाराज है। वे इस मामले में कोर्ट की शरण लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed