फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Najma was running a spa centre in Indore posing as Neha, Bajrang Dal raided it.

Indore: इंदौर में नेहा बनकर नजमा चला रही थी स्पा सेंटर, हो रहा था अनैतिक कृत्य, बजरंग दल ने पकड़ा

Mon, 17 Nov 2025 08:49 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 17 Nov 2025 08:49 AM IST
सार

स्पा सेंटर के बारे में पता चला कि सोशल मीडिया के जरिए ग्राहकों को आकर्षित किया जाता था। वाट्सएप पर महिलाओं के फोटो डालकर ग्राहकों को बुलाया जाता था। पुराने ग्राहकों को फोटो भेजे जाते थे और वो उनके दोस्तों और अन्य लोगों को यहां लाते थे।

विज्ञापन
Indore: Najma was running a spa centre in Indore posing as Neha, Bajrang Dal raided it.
स्पा सेंटर में युवतियां। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के हवा बंगला क्षेत्र में एक स्पा सेंटर पर बजरंग दल के पदाधिकारियों ने छापा मारा। स्पा सेंटर संचालिका पर आरोप है कि वह अपनी पहचान बदलकर स्पा सेंटर चल रही थी और हिंदू युवतियों को भी सेंटर में नौकरी देती थी। उनसे अनैतिक कृत्य कराया जाता था। बजरंग दल पदाधिकारी जब मौके पर पहुंचे तो उन्हें दो युवतियां और एक युवक आपत्तिजनक हालत में मिले।

विज्ञापन

 

पदाधिकारियों ने बगैर अनुमति चल रहे इस स्पा सेंटर की जानकारी पुलिस को भी दी। पदाधिकारियों ने बताया कि स्पा सेंटर का संचालन नजमा बानो नेहा के नाम से कर रही थी। दस्तावेजों में भी नाम नजमा ही है। सेंटर के संचालन में नियमों का भी ध्यान नहीं रखा जा रहा था। इस स्पा सेंटर के बारे में पता चला कि सोशल मीडिया के जरिए ग्राहकों को आकर्षित किया जाता था। वाट्सएप पर महिलाओं के फोटो डालकर ग्राहकों को बुलाया जाता था। पुराने ग्राहकों को फोटो भेजे जाते थे और वो उनके दोस्तों और अन्य लोगों को यहां लाते थे। इसके लिए अलग-अलग आफर भी दिए जाते थे। सेंटर से आपत्तिजनक वस्तुएं भी जब्त की गई हैं।

विज्ञापन

बजरंग दल के अनिल पाटिल ने बताया कि हिंदू लड़कियों को इस अनैतिक कार्यों में साजिश में धकेला जा रहा है। गिरोह की मुख्य सरगना नाजिमा बानो द्वारा स्पा सेंटर की आड़ में गलत काम किए जा रहे हैं। बजरंग दल ने चेतावनी देते हुए कहा है कि इस प्रकार की कोई भी अनैतिक गतिविधियां नहीं होने देंगे। बजरंग दल इससे पूर्व द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में इस प्रकार के अनैतिक कार्य बंद करवा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed