फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Muslim community celebrated Eid, city council gave message to make Indore green

Indore: मुस्लिम समाज ने मनाई ईद, शहरकाजी ने दिया इंदौर को हरा भरा बनाने का संदेश

Mon, 17 Jun 2024 06:48 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 17 Jun 2024 06:48 PM IST
सार

शहर काजी ने कहा कि वर्तमान में पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है। तापमान काफी बढ़ने लगा है। आने वाली पीढ़ी का जीवन सुधारने के लिए हमें आज कोशिश करना होगी। हरियाली को  कम होने से बचाए। पौधे लगाए। इससे ही पर्यावरण सुधरेगा।

विज्ञापन
Indore: Muslim community celebrated Eid, city council gave message to make Indore green
इंदौर में मनी ईद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में मुस्लिम समाज ने ईद का पर्व हर्षोल्लास से मनाया। इस मौके पर सदरबाजार ईदगाह मैदान पर सामुहिक ईद अता की गई। इस मौके पर शहर काजी डाॅ इशरात अली ने कहा कि शहर के पर्यावरण और सफाई पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शहर को हरा भरा बनाना है। इसमे मुस्लिम समाज कोई कसर न रखे। सभी एक पौधा लगाए।

विज्ञापन

शहर काजी ने कहा कि वर्तमान में पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है। तापमान काफी बढ़ने लगा है। आने वाली पीढ़ी का जीवन सुधारने के लिए हमें आज कोशिश करना होगी। हरियाली को  कम होने से बचाए। पौधे लगाए। इससे ही पर्यावरण सुधरेगा।

विज्ञापन


उन्होंने सफाई के लिए गोमा की फेल बस्ती का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मैं एक नशामुक्ति के कार्यक्रम मेें गया था। वह बस्ती काफी साफ थी। हमे भी अपनी बस्तियों को साफ और स्वच्छता बनाना चाहिए। उन्होंने देश में अमन और भाईचारे के लिए दुआ भी मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाज के युवावर्ग को नशे से दूर रहने के बारे में भी उन्होंने कहा। नमाज पढने के बाद सभी ने एक-दूसरे को गले लगकर बधाई दी। इसके बाद सभी घर लौटे और परिवार व रिश्तेदारों के साथ ईद मनाई। सोमवार को मुस्लिम बस्तियों में त्योहार की रौनक रही।

हिन्दू परिवार की बग्गी में पहुंचे मैदान

शहर काजी को अनिल सलवाडि़या उनके निवास से सदरबाजार मैदान तक ले गए। यह परिवार वर्षों से यह परंपरा निभा रहा है। अनिल के पिता रामचंद्र पहले शहर काजी को ले जाते थेे। उनके निधन के बाद बेटे ने इस परंपरा को जारी रखा। 40 सालों से इस परंपरा को निभाया जा रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed