Indore: मानसिक बीमारी की दवाएं लेती थी 17 वें माले से कूदने वाली मुस्कान
मुस्कान की बीबीए की पढ़ाई पूरी होने वाली थी और वह बेंगलुरु के एक काॅलेज में एडमिशन लेने वाली थी। पुलिस ने मुस्कान के साथ होस्टल में रहने वाली युवती से भी चर्चा की, लेकिन कोई खास वजह पता नहीं चली। पुलिस उसकी मानसिक बीमारी के एंगल से जांच कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छात्रा मुस्कान अग्रवाल की आत्महत्या की गुत्थी अभी पुलिस नहीं सुलझा पाई है। पुलिस ने मुस्कान के मोबाइल की डिटेल देखी। उसकी सहेलियों से भी चर्चा की, लेकिन उसकी मौत की वजह पता नहीं चली।
पुलिस को जांच के दौरान यह बात पता चली है कि मुस्कान कुछ दिनों से एक बीमारी से परेशान थी, उसे लगता था कि उसके पूरे शरीर मेें दर्द होता है। मेडिकल जांच में कुछ नहीं निकलता था। मुस्कान इसके लिए मानसिक बीमारी की दवा खा रही थी। पुलिस को आशंका है कि हो सकता है कि वह इस बीमारी के कारण तनाव में हो। अभी पुलिस ने उसके परिजनों के बयान नहीं लिए है।
मुस्कान की बीबीए की पढ़ाई पूरी होने वाली थी और वह बेंगलुरु के एक काॅलेज में एडमिशन लेने वाली थी। पुलिस ने मुस्कान के साथ होस्टल में रहने वाली युवती से भी चर्चा की, लेकिन कोई खास वजह पता नहीं चली। पुलिस उसकी मानसिक बीमारी के एंगल से जांच कर रही है। जिस पिनेकल ड्रिम्स हाईराइज से मुस्कान ने कूद कर जान दी। वहां भी कोई नहीं रहता था।
उस अधूरी बिल्डिंग में कुछ फ्लैैट जरुर काॅलेज के विद्यार्थियों ने पार्टी के लिए किराए पर ले रखे है, लेकिन जिस वक्त मुस्कान ने कूद कर जान दी। तब वहां उसके साथ कोई नहीं था। माना जा रहा है कि वह पहले ही उसने आत्महत्या के लिए उस बिल्डिंग को चुना था। पहले वह सुबह वहां पहुंची थी,लेकिन गार्ड के टोके जाने के कारण वापस चली गई।
फिर रैपिडो बाइक बुक कर वह वहां पहुंची। पुलिस ने रैपिडो चालक से भी पूछा, लेकिन उसके बताया कि मुस्कान ने रास्ते भर उससे कुछ भी बात नहीं की। आपको बता दे कि तीन दिन पहले प्रेस्टिज काॅलेज की छात्रा मुस्कान अग्रवाल ने एक बिल्डिंग से कूद कर आत्महत्या कर ली थी।
