फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Murdered pregnant wife, then took husband to hospital to hide the crime.

Indore: गर्भवती पत्नी की हत्या की, फिर जुर्म छुपाने के लिए अस्पताल ले गया पति

Tue, 23 Apr 2024 07:07 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 23 Apr 2024 07:07 AM IST
सार

सहयोग नगर में रहने वाले उमेश राठौर ने पत्नी शारदा की हत्या की तीन बेटियों के सामने कर दी। उमेश की पैसों को लेकर कहासूनी हुई थी। पत्नी शादी समारोह में से जबरन लेकर आने से नाराज थी। इसके बाद दोनों के बीच विवाद हुआ। 
 

विज्ञापन
Indore: Murdered pregnant wife, then took husband to hospital to hide the crime.
इंदौर में महिला की हत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में एक युवक ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। पत्नी को पांच माह का गर्भ था। युवक पैसे के लिए पत्नी को परेशान करता था। पत्नी अपनी एक रिश्तेदार के यहां सोमवार को शादी में गई थी। वहां से वह उसे लेकर घर आ गया था और रात को विवाद किया। उसने पेट में चाकू माकर हत्या कर दी।

विज्ञापन


बाद में जुर्म छुपाने के लिए वह पत्नी को अस्पताल ले गया, लेकिन डाक्टरों को घाव देकर शक हो गया। इसके बावजूद वह कहता रहा कि पत्नी रसोई में चाकू पर गिर पड़ी। इससे उसकी मौत हुई।

विज्ञापन

सहयोग नगर में रहने वाले उमेश राठौर ने पत्नी शारदा की हत्या की तीन बेटियों के सामने कर दी। उमेश की पैसों को लेकर कहासूनी हुई थी। पत्नी शादी समारोह में से जबरन लेकर आने से नाराज थी। इसके बाद दोनों के बीच विवाद हुआ। उमेश ने शारदा का सिर दीवार पर मारा। इसके बाद उसके पेट में चाकू घोंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के समय तीनों बेटियां घर पर थी। पांच साल की बेटी ने उसे हत्या करते हुए देख लिया था। उमेश पत्नी को शारदा अस्पताल लेकर गया। उसने डाक्टरों से कहा कि पत्नी रसोई में खाना बना रही थी। पैर फिसलने से वह चाकू पर गिर गई और इससे उसकी मौत हो गई।


डाक्टरों को शक हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस अफसरों ने उमेश से सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गया और हत्या करना स्वीकारा। पुलिस ने उमेश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के घर जाकर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी जब्त कर लिया है। हत्या के बाद चाकू उसने रसोई में रख दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed