फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Murder of a student studying in class 8 in Indore, there was a dispute a week ago

Indore: इंदौर में आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र की हत्या, सप्ताह भर पहले हुआ था विवाद

Thu, 24 Jul 2025 07:18 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 24 Jul 2025 07:18 PM IST
सार

गणेश आठवीं कक्षा का छात्र है और शाम को कोल्ड ड्रिंक बनाने वाली फैक्टरी में काम करने जाता था। वह घर लौट रहा था। तभी रात को आरोपियों ने उस पर चाकू से सीने व पेट पर वार कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन
Indore: Murder of a student studying in class 8 in Indore, there was a dispute a week ago
इंदौर मे नाबालिग की हत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में अब नाबालिग भी अपराध करने से नहीं चूक रहे है। चंदन नगर क्षेत्र के मारुति नगर में रहने वाले 16 वर्षीय गणेश पिता अभय सिंह नायक की दो आरोपियों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। सप्ताह भर पहले  पहले गणेश का आरोपियों से विवाद हुुआ था तो गणेश ने उन्हें बेल्ट से पीटा था। उसका बदला लेने के लिए आरोपियों ने उसे बुधवार रात घेर कर चाकू मार दिए। परिजन गणेश को घायल अवस्था में एमवाय अस्पताल ले गए, लेकिन गुरुवार सुबह उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

 

गणेश आठवीं कक्षा का छात्र है और शाम को कोल्ड ड्रिंक बनाने वाली फैक्टरी में काम करता है। वह घर लौट रहा था। तभी रात को आरोपियों ने उस पर चाकू से सीने व पेट पर वार कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में लिया है। आरोपी भी मारुति नगर क्षेत्र में रहते है। परिजनों ने बताया कि रात को हमने गणेश के घायल होने की सूचना मिली। हम पहले उसे जिला अस्पताल ले गए थे, लेकिन उसकी हालत ज्यादा बिगड़ गई थी तो डाक्टरों ने उसे एमवाय अस्पताल ले जाने के लिए कहा।

विज्ञापन

 

डाक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया, लेकिन सुबह उसकी मौत हो गई। परिजनों के बताया कि गणेश का सप्ताह भर पहले किसी बात पर दोनो नाबालिग आरोपियों से विवाद हुआ था। तब गणेश ने दोनो की बेल्ट से पिटाई कर दी थी। उसका बदला लेने के लिए वे चाकू लेकर घूम रहे थे। बुधवार रात को गणेश अकेला मिला तो उन्होंने चाकू मार दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed