फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Murder in Indore for the second consecutive day, youth killed due to old rivalry.

Indore: इंदौर मेें लगातार दूसरे दिन हत्या,पुरानी रंजिश मेें युवक को मार डाला

Mon, 17 Jun 2024 12:19 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 17 Jun 2024 12:19 PM IST
सार

नितिन भी आपराधिक प्रवृति का है। हनी ट्रैप मामले में भी उसके खिलाफ केस दर्ज हुआ है। एक बिल्डर को इस मामले में उसने फंसाया था। तब हनीट्रैप में शामिल युवती ने सुसाइड कर लिया था। युवती ने सुसाइड नोट में नितिन का भी जिक्र किया था।

विज्ञापन
Indore: Murder in Indore for the second consecutive day, youth killed due to old rivalry.
मृतक रोहित। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में हत्या का दौर थम नहीं रहा। शनिवार को अर्जुनपुरा मल्टी में एक युवक की हत्या हो गई थी। रविवार को एरोड्रम क्षेत्र में आरोपियों ने पुरानी रंजिश में एक युवक को मौत के घाट उतार दिया। हत्या में छह से ज्यादा आरोपी शामिल है। जिन्हें युवक को चाकू मारे। हत्यारे पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

विज्ञापन

परिहार काॅलोनी निवासी रोहित पिता जितेंद्र कसेरा की हत्या नितिन उर्फ जान यादव ने अपने सााथियों के साथ की। वह भोलेनाथ काॅलोनी में रहता है। मृतक रोहित भी अपराधिक प्रवृति का था और उसके खिलाफ आधा दर्जन अपराधिक प्रकरण इंदौर के थानों में दर्ज है।

विज्ञापन


नितिन का कुछ दिन पहले नितिन के साथी के साथ विवाद हुआ था। इस मामले में रोहित के खिलाफ एरोड्रम थाने में केस दर्ज हुआ था। रोहित इस मामले में जेल में भी बंद था। जमानत पर छूटने के बाद रोहित पर नितिन समझौते का दबाव बना रहा था, लेकिन रोहित इसके लिए तैयार नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार रात रोहित को नितिन और उसके साथियों ने घेर दिया और हमला कर डाला। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

हनीट्रैप का आरोपी रह चुका है नितिन

नितिन भी आपराधिक प्रवृति का है। हनी ट्रैप मामले में भी उसके खिलाफ केस दर्ज हुआ है। एक बिल्डर को इस मामले में उसने फंसाया था। तब हनीट्रैप में शामिल युवती ने सुसाइड कर लिया था। युवती ने सुसाइड नोट में नितिन का भी जिक्र किया था। अब पुलिस हत्या के मामले में नितिन की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed