फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Murder for the third consecutive day, young man stabbed due to old rivalry, father's hands also cut of

Indore: लगातार तीसरे दिन हत्या, पुरानी रंजिश मे युवक का चाकू मारे, पिता के भी हाथ काट दिए थे

Mon, 25 Mar 2024 04:02 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 25 Mar 2024 04:02 PM IST
सार

शुभम और उसके रिश्तेदार संतोष कौशल आपस में रिश्तेदार है, लेकिन दस साल से दोनों के बीच पुरानी अदावत है। होली की रात शुभम और संतोष के बीच विवाद हो गया। संतोष ने चाकू निकाला और शुभम के सीने व कंधे पर वार किए। 

विज्ञापन
Indore: Murder for the third consecutive day, young man stabbed due to old rivalry, father's hands also cut of
पुरानी रंजिश में युवक की हत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर जिले में तीसरे दिन भी हत्या हो गई। दूधिया में होली की एक युवक से पुरानी दुश्मनी निकालते हुए चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी और मृतक आपस में रिश्तेदार है। इस हमले में एक अन्य रिश्तेदार को भी चोंट आई है। आरोपियों ने मृतक शुभम के पिता हेमराज के भी कुछ सालों पहले दोनो हाथ काट दिए थे।

विज्ञापन

शुभम और उसके रिश्तेदार संतोष कौशल आपस में रिश्तेदार है, लेकिन दस साल से दोनों के बीच पुरानी अदावत है। होली की रात शुभम और संतोष के बीच विवाद हो गया। संतोष ने चाकू निकाला और शुभम के सीने व कंधे पर वार किए। बीच बचाव करने आए एक अन्य रिश्तेदार योगेंद्र भी घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। चाकू के वार से गंभीर हुए शुभम को परिजन रात को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। चाकू मारने के बाद संतोष भाग गया।

विज्ञापन

दूसरी बार परिवार पर हमला

शुभम के पिता हेमराज पर ही दस साल पहले संतोष और उसके परिवार के लोगों ने हमला कर दिया था। जिसमें हेमराज को दोनो हाथ गंवाने पड़े थे। इस मामले में संतोष और उसके परिवार के लोग जेल भी जा चुके है। इसके बाद दोनो परिवारों के बीच दुश्मनी और बढ़ गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी संतोष को लगता था कि शुभम उस पर हमला कर सकता है। रविवार की रात होली जलाने के दौरान दोनो परिवार आमने-सामने हुए तो संतोष ने शुभम की हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस इस मामले में आरोपियों की संख्या बढ़ा सकती है,क्योकि हत्या के समय संतोष के परिवार के लोग भी वहां मौजूद थे और उन्होंने हत्या में मदद की। शुभम के परिजनों ने इसेेेे लेकर आरोप लगाया है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed