फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Murder again for the second day in Indore, young man stabbed in suspicion

Indore:इंदौर में दूसरे दिन फिर हत्या, शंका में युवक को चाकू मारे

Sun, 24 Mar 2024 07:18 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 24 Mar 2024 07:18 PM IST
सार

हत्या के बाद धर्मेंश ने थाने जाकर आत्मसमर्पण कर दिया और कहा कि उसने हत्या कर दी है। इसके बाद पुलिस उसे मौके पर लेकर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
Indore: Murder again for the second day in Indore, young man stabbed in suspicion
इंदौर में फिर हत्या - फोटो : social media

विस्तार

इंदौर में लगातार हत्याएं हो रही है। डेढ़ माह में दस लोगों की हत्या इंदौर शहर मे हो चुकी है। ज्यादातर में वजह मामूली विवाद सामने आए है। भागीरथपुरा क्षेत्र में यहां होली मनाने आए एक युवक धर्मेंश यादव की हत्या हो गई। उसकी क्षेत्र में रहने वाले युवक संजू बुंदेला से विवाद हो गया था।

विज्ञापन

संजू को शक था कि धर्मेश के उसकी पत्नी रीना के साथ अवैध संबंध है। पत्नी धर्मेंश के साथ काम करती थी, हालांकि धर्मेंश महिला को मुंहबोली बहन बताता था। रविवार को धर्मेंश जब घर आया तो संजू ने उसके गले में चाकू से वार कर दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


हत्या के बाद धर्मेंश ने थाने जाकर आत्मसमर्पण कर दिया और कहा कि उसने हत्या कर दी है। इसके बाद पुलिस उसे मौके पर लेकर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी ध्यान नहीं देती थी

आरोपी ने पुलिस को कहा कि धर्मेंश मकान बनाने का काम करता था। उसकी पत्नी रीना भी उसके साथ काम करती थी। धर्मेश को लकवा हो गया था तो रीना उसका ख्याल रखने लगी थी। वह उसके घर भी जाती थी। आरोपी संजू ने कहा कि पत्नी ने उसकी तरफ ध्यान देना बंद कर दिया था। इससे वह नाराज था और उसने धर्मेंश की हत्या कर दी। संजू एक फैक्ट्री में काम करता है। धर्मेंश के कारण वैवाहिक रिश्ते में दरार आने लगी थी। पुलिस ने हत्या के उपयोग में लाया चाकू भी मौके से जब्त कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed