फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore Municipal Corporation raised 300 crores by issuing green bonds, now solar plant will be set up on the

Indore News: ग्रीन बॉन्ड को कामयाबी, इंदौर नगर निगम का इश्यू पहले दिन ढाई गुना ओवर सब्सक्राइब, 661 करोड़ जुटाए

Fri, 10 Feb 2023 07:13 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 10 Feb 2023 07:13 PM IST
सार

कुछ ही देर में इश्यू के तहत 300 करोड़ रुपये प्राप्त हो गए और बाजार बंद होने तक यह राशि बढ़कर 641 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गई। अब देखना होगा कि अतिरिक्त राशि निगम स्वीकार करना चाहेगा या निवेशकों को यह राशि लौटा दी जाएगी।
 

विज्ञापन
Indore Municipal Corporation raised 300 crores by issuing green bonds, now solar plant will be set up on the
नर्मदा परियोजना के लिए बांड से जुटाए 300 करोड़। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

स्वच्छता में लगातार छह बार पहले स्थान पर रहने वाला इंदौर नगर निगम अब सौर ऊर्जा के क्षेत्र में भी आगे बढ़ रहा है। निगम ने खरगोन जिले के जलूद में नर्मदा किनारे सोलर प्लांट लगाने के लिए शुक्रवार को ग्रीन बॉन्ड इश्यू जारी किया। पहले सवा दो घंटे में इसमें 300 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव आए। बाजार बंद होने तक दिनभर में यह करीब ढाई गुना ओवर सब्सक्राइब हुआ। दिनभर में इश्यू के तहत 661.52 करोड़ रुपये का अभिदान हासिल हुआ। इश्यू 14 फरवरी तक खुला है। निगम के एक बॉन्ड का मूल्य एक हजार रुपये है।

विज्ञापन


इंदौर के मेयर पुष्य मित्र भार्गव इश्यू के लिए निवेशकों से रूबरू होने के लिए दो दिन पहले मुंबई पहुंचे थे और रोड शो में शामिल हुए थे। शुक्रवार सुबह साढ़े 10 बजे ग्रीन बॉन्ड इश्यू जारी किया गया। उसे बाजार व निवेशकों का जबर्दस्त समर्थन मिला। इश्यू पहले दिन ही ढाई गुना से ज्यादा ओवर सब्सक्राइब हो गया। निगम ने बॉन्ड से 244 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई है। बॉन्ड की प्रभावी कूपन दर यानी ब्याज दर 8.25 फीसदी है, लेकिन वार्षिक आधार पर यह 8.41 फीसदी रहेगी। ब्याज राशि का हर छह माह में भुगतान होगा। नगर निगम सेबी के नियमों के अनुसार भुगतान करेगा। निगम के ग्रीन बांड को निवेशकों के हाथों-हाथ लिया।
विज्ञापन


14 फरवरी थी इश्यू बंद होने की तारीख
शुक्रवार को खुले बॉन्ड इश्यू बंद होने की तारीख 14 फरवरी है, लेकिन शुक्रवार को ही इसे जबर्दस्त कामयाबी मिल गई।  कुछ ही देर में इश्यू के तहत 300 करोड़ रुपये प्राप्त हो गए और बाजार बंद होने तक यह राशि बढ़कर 641 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गई। अब देखना होगा कि अतिरिक्त राशि निगम स्वीकार करना चाहेगा या निवेशकों को यह राशि लौटा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम शिवराज बोले- गौरव की बात
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इश्यू की कामयाबी पर ट्वीट करते हुए कहा, 'इंदौरियों व प्रदेशवासियों के लिए यह गौरव की बात है। प्रदेश के किसी नगरीय निकाय का यह पहला ग्रीन पब्लिक बॉन्ड है। मैं निवेशकों को भी बधाई देता हूं।'

अब बिजली भी बचाएंगे
महापौर पुष्य मित्र भार्गव ने कहा कि जलूद स्थित नर्मदा जल संयंत्र के विद्युत पंपों के लिए 240 करोड रुपये की लागत से 60 मेगावॉट का सौर ऊर्जा प्लांट लगाना है। इसके लिए 244 करोड रुपये के ग्रीन बॉन्ड शुक्रवार को जारी किए गए थे। इसमें इंदौर नगर निगम ने 300 करोड़ रुपये जुटाए हैं। अब हम जल्दी ही सोलर प्लांट लगाएंगे। इससे नर्मदा नदी में लगाए गए पंपों से पानी लेने में सौर ऊर्जा का इस्तेमाल होगा। स्वच्छता में रिकॉर्ड बनाने के बाद अब नगर निगम बिजली बचाने की दिशा में भी काम कर रहा है।

70 किलोमीटर दूर से आता है इंदौर में पानी
बता दें, इंदौर की नर्मदा पेयजल परियोजना देश की महंगी जल आपूर्ति योजनाओं में से एक है। इंदौर से 70 किलोमीटर दूर महेश्वर के समीप जलूद से नर्मदा का पानी बिजली के पंपों के जरिए इंदौर लाया जाता है। नर्मदा तृतीय चरण में बिजली की खपत कम करने के लिए बीच में आने वाले पहाड़ों को काटकर डेढ़ किलोमीटर लंबी सुरंग का निर्माण भी किया गया है।


हर साल आठ से दस करोड़ की बचत होगी
अब सौर ऊर्जा से पैदा होने वाली बिजली का उपयोग कर पानी इंदौर तक लाया जाएगा। सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने से निगम को हर साल आठ-दस करोड़ रुपये की बचत होगी। अभी सालभर में 150 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजली बिल नगर निगम को चुकाना पड़ता है। नर्मदा परियोजना के तीन चरणों से शहर को 500 एमएलडी पानी रोज इंदौर आता है। योजना के पहले चरण से 1978 में नर्मदा का पानी इंदौर पहुंचा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed