फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore mudra mahotsav coin collection

Indore News: दो लाख रुपए का एक सिक्का, दुनियाभर के दुर्लभ सिक्कों का कलेक्शन इंदौर पहुंचा

Fri, 08 Dec 2023 07:20 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 08 Dec 2023 07:20 PM IST
सार

इंदौर के गांधी हाल में लगी प्रदर्शनी में दुनियाभर के सिक्कों का कलेक्शन प्रदर्शित किया जा रहा है। इसमें राजा महाराजाओं के समय के सिक्के हैं। 
 

विज्ञापन
indore mudra mahotsav coin collection
इंदौर के गांधी हाल में लगी प्रदर्शनी - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर के गांधी हाल में मुद्रा महोत्सव - 07 आयोजित किया जा रहा है। इसमें दुनियाभर के सिक्कों की प्रदर्शनी लगाई जा रही है। पुरातन काल के वो सिक्के भी यहां पर देखने को मिल रहे हैं जिनके बारे में अभी तक सिर्फ किताबों में ही पढ़ा गया या देखा गया। 
विज्ञापन


दो लाख रुपए तक के सिक्के आए
प्रदर्शनी में सिक्कों का कलेक्शन लेकर मुंबई से आए मयूरेश ने कहा कि यहां दो लाख रुपए तक के सिक्के मौजूद हैं। इन सिक्कों को इनके इतिहास के कारण पहचाना जाता है। मयूरेश ने बताया कि यहां पर दो हजार साल पुराने सिक्के भी मौजूद हैं। हम इन सिक्कों की पूरी जानकारी निकालकर इन्हें प्रदर्शित करते हैं और इच्छुक खरीदार को उपलब्ध करवाते हैं। अभी तक कुल 200 सिक्के बोली के माध्यम से दिए जा चुके हैं। यहां पर ब्रिटिश काल, मुगल काल समेत दुनिया के कोने कोने के सिक्के मौजूद हैं। मयूरेश ने बताया कि नासिर शाह खुसरो ने सिर्फ 6 महीने दिल्ली में राज किया था। उसके राज में जो सिक्के बने थे वह बहुत कम संख्या में बचे हैं। यहां पर उस काल के सिक्के भी हैं। यहां उपलब्ध सिक्कों की कीमत पांच सौ रुपए से लेकर डेढ़ लाख रुपए तक है। 
विज्ञापन


इतिहासकार जफर अंसारी ने बताया कि इंदौर में हो रहे इस आयोजन का मुख्य आयोजक न्युमिस्मेटिक रिसर्च ट्रस्ट भारत है। 10 दिसंबर तक चलने वाले इस आयोजन में गिरीश शर्मा आदित्य, दौऊ लाल जौहरी, विराज सतीश भार्गव एवं रविंद्र पहलवान ने अथक प्रयास किए हैं। इंदौर शहर के गिरीश शर्मा मुद्रा जगत के उत्थान और विकास के लिए सदैव सक्रिय रहते हैं और इन्हीं की अटूट कोशिशों की वजह से भव्य आयोजन संभव हुआ है। मुद्रा महोत्सव -07 में भारत के कोने-कोने से पधारने वाले मुद्रा प्रेमी, मुद्रा शास्त्री तथा समस्त प्रतिभागियों का हम सब शहर इंदौर में स्वागत करते हैं अभिनंदन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed