फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: MR-12 road will be built in Indore for Simhastha, will connect AB Road to Ujjain four lane.

Indore: सिंहस्थ के लिए इंदौर में बनेगी एमआर-12 रोड, उज्जैन फोरलेन से एबी रोड को जोड़ेगी

Wed, 05 Jun 2024 10:01 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 05 Jun 2024 10:01 PM IST
सार

 कुर्मेडी वाले हिस्से में सड़क का एक हिस्सा बनाया गया है। इस मार्ग की चौड़ाई 60 मीटर होगी। इस मार्ग पर एक रेलवे ब्रिज और कान्ह नदी पर एक ब्रिज का निर्माण भी किया जाएगा। 

विज्ञापन
Indore: MR-12 road will be built in Indore for Simhastha, will connect AB Road to Ujjain four lane.
एमआर 12 रोड का होगा निर्माण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर विकास प्राधिकण एमआर-12 रोड का निर्माण कर रहा है। फिलहाल टुकड़ों-टुकड़ों में दो किलोमीटर तक सड़क बनी है। बचे दस से ज्यादा किलोमीटर हिस्से का निर्माण दो साल में पूरा किया जाएगा। गुरुवार को आईडीए के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आरपी अहिरवार ने दौरा किया और सड़क में बाधक निर्माणों को देखा।

विज्ञापन


यह सड़क अरविंदो अस्पताल के आगे से बनेगी। उसका दूसरा सिरा एबी रोड पर प्रकाश पेट्रोल पंप के समीप जुड़ेगा। देवास-भोपाल की तरफ से आने वाला ट्रैफिक इस सड़क से होकर सीधे सांवेर रोड तक पहुंच सकेगा। अभी एमआर-11 लिंक रोड से एमआर-10 रोड होते हुए भारी वाहन उज्जैन की तरफ जाते है।
विज्ञापन


फिलहाल कुर्मेडी वाले हिस्से में सड़क का एक हिस्सा बनाया गया है। अहिरवार ने बताया कि इस मार्ग की चौड़ाई 60 मीटर होगी। इस मार्ग पर एक रेलवे ब्रिज और कान्ह नदी पर एक ब्रिज का निर्माण भी किया जाएगा। इस सड़क के बनने से सिंहस्थ मेले के दौरान इंदौर के शहरी हिस्से में ट्रैफिक का दबाव कम हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2021 के मास्टर प्लान में यह सड़क प्रस्तावित है। चार साल पहले भी इसके निर्माण की कवायद शुरू हुई थी, लेकिन सैकड़ों बाधक निर्माण होने के कारण तक मामला ठंडे बस्ते में चले गया। अब सिंहस्थ मेले को देखते हुए यह सड़क बनाने का फैसला लिया गया हैै। इस सड़क के बनने से निरंजनपुर, लसुडि़या क्षेत्र के रियल इस्टेट मार्केट में भी तेजी आ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed