{"_id":"63d7d2eeefe8bf041637db3a","slug":"indore-mp-vidhansabha-election-2023-bjp-plan-2023-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए जीत की रणनीति तय करेंगे ‘शक्ति केंद्र’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए जीत की रणनीति तय करेंगे ‘शक्ति केंद्र’
Mon, 30 Jan 2023 07:53 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Mon, 30 Jan 2023 07:53 PM IST
सार
नए प्रयोग के साथ मैदान में उतरेगी भाजपा, 25 फरवरी तक शक्ति केंद्र बनाने का लक्ष्य बनाया, भाजपा नगर कार्यसमिति की बैठक में लिया फैसला
विज्ञापन
भाजपा नगर कार्यसमिति की बैठक
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं और इस बार जीत के लिए पार्टी शक्ति केंद्रों की रणनीति पर काम करेगी। एक शक्ति केंद्र में 5 से 6 बूथ सम्मिलित होंगे और एक शक्ति केंद्र में पांच कार्यकर्ताओं की टोली शामिल होगी। मंडल पदाधिकारियों में से एक पदाधिकारी शक्ति केंद्र का प्रभारी होगा।
सोमवार को इंदौर में आयोजित नगर कार्यसमिति की बैठक में लगभग सभी नेताओं ने भाग लिया। इसमें आगामी चुनावों के लिए रणनीति बनाई गई। संभाग प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने बताया कि इस बार चुनावी रणनीति शक्ति केंद्रों के आसपास ही बुनी जाएगी। भाजपा नए प्रयोगों के साथ जनता के बीच जाएगी और उनकी अपेक्षाओं पर पूरी तरह से खरी उतरेगी। भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने बताया कि 25 फरवरी के पहले ही शक्ति केंद्रों का गठन कर लिया जाएगा ताकि बूथ स्तर तक पार्टी और सशक्त हो। रणदिवे ने आगे कहा कि पार्टी को पोलिंग बूथ तक और सशक्त कर हमें अबकी बार 200 पार एवं 200 दिन 200 पार के नारे को सार्थक करके दिखाना है।
जी-20 की अध्यक्षता मिलना इंदौर के लिए गौरव का विषय
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने जी-20 विषय पर संबोधित करते हुए विस्तार से बताया कि जी-20 ऐसे दुनिया के 20 बड़े देशों का समूह है जो दुनिया के 80 प्रतिशत संसाधनों का उपयोग करते हैं पहले यह सिर्फ 5 देशों का समूह जी-5 हुआ करते थे लेकिन आर्थिक मंदी के पश्चात 2007 में जी-20 का गठन किया गया तथा वित्तीय संस्थानों से निकालकर इसे राष्ट्राध्यक्षों को इसका प्रमुख बनाया गया। जिसका उद्देश्य विश्व में आर्थिक रूप से स्थिरता लाना एवं अंतर्राष्ट्रीय व्यापार व्यवसाय को बढ़ावा देने के साथ ही आर्थिक सुरक्षा के लिए किया गया। हमारे लिए गर्व का विषय है की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत पांचवी अर्थव्यवस्था बनकर उभरा है और भारत को जी-20 की अध्यक्षता करने का अवसर प्राप्त हुआ है। जिसके अंतर्गत देश के 50 शहरों में 200 बैठक होंगी जिसके माध्यम से विदेशों में अध्यात्म और विश्व बंधुत्व का संदेश जाएगा।
विज्ञापन
शक्ति केंद्रों के पांचों कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय रहेगी
नगर प्रभारी तेज बहादुर सिंह चौहान ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि बूथ कार्य विस्तार योजना बूथ विस्तार योजना का दूसरा भाग है। शक्ति केंद्रों पर 5 सदस्यों की टोली बनानी है जिसमें संयोजक, सहसंयोजक, सोशल मीडिया संयोजक, सहसंयोजक एवं एक हितग्राही सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम में आइडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, एमआईसी सदस्य निरंजन सिंह चौहान, विधायक आकाश विजयवर्गीय, सांसद शंकर लालवानी, अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम के अध्यक्ष सावन सोनकर ने भी संबोधित किया।