फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: More than fifty illegal shops and dhabas removed from Indore's sand market, illegal occupation was the

Indore: इंदौर की रेत मंडी से हटाई पचास से ज्यादा अवैध दुकानें और ढाबे, वर्षों से था अवैध कब्जा

Thu, 02 Jan 2025 01:41 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 02 Jan 2025 01:41 PM IST
सार

अतिक्रमण होने के कारण प्राधिकरण जमीन का उपयोग नहीं कर पा रहा था। इस मामले में कोर्ट में केस चल रहा था। कोर्ट में प्राधिकरण ने पक्ष रखा और कहा कि विधिवत रुप से जमीन अधिगृहित की गई है और जमीन मालिकों को तय मुआवजा भी दिया गया।

विज्ञापन
Indore: More than fifty illegal shops and dhabas removed from Indore's sand market, illegal occupation was the
रेत मंडी से हटाया अतिक्रमण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के राजेंद्र नगर क्षेत्र में रेत मंडी के आसपास से नगर निगम ने सुबह बड़ी अतिक्रमण विरोधी मुहिम को अंजाम दिया। यहां से 50 से ज्यादा दुकानें, ढाबे, अस्थाई शेड और पांच मकान तोड़े गए।

विज्ञापन


वर्षों से इंदौर विकास प्राधिकरण की जमीन पर अवैध कब्जे थे। जमीन का मामला कोर्ट में चल रहा था। कोर्ट से फैसला प्राधिकरण के पक्ष में आया और नगर निगम ने जमीन अतिक्रमण मुक्त कर प्राधिकरण को सौंपी।

विज्ञापन

 

गुरुवार सुबह छह जेसीबी, डेढ़ सौ से ज्याद श्रमिक और दो पोकलेन मशीनों के साथ नगर निगम की रिमूवल गैंग ने रेत मंडी पर धावा बोला। अतिक्रमणकारी मुहिम का विरोध भी कर रहे थे,लेकिन भारी पुलिस बल होने के कारण मुहिम नहीं रुक सकी। अफसरों ने कहा कि अतिक्रमण कोर्ट का फैसला आने के बाद हटाए जा रहे है। रेत मंडी की यह जमीन प्राधिकरण की स्कीम 97 पार्ट-4 का हिस्सा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

स्कीम लागू होने से पहले यह कब्जे जमीन पर थे। अतिक्रमण होने के कारण प्राधिकरण जमीन का उपयोग नहीं कर पा रहा था। इस मामले में कोर्ट में केस चल रहा था। कोर्ट में प्राधिकरण ने पक्ष रखा और कहा कि विधिवत रुप से जमीन अधिगृहित की गई है और जमीन मालिकों को तय मुआवजा भी दिया गया।




कोर्ट से फैसला प्राधिकरण के पक्ष में आने के बाद नगर निगम को अतिक्रमण हटाने के लिए पत्र भेजा गया था। इस आधार पर गुरुवार सुबह पचास से ज्यादा अतिक्रमण तोड़े गए। कुछ दुकानों में सामान भी भरा था। जिसे सुरक्षित हटाया गया। अब प्राधिकरण अतिक्रमण मुक्त करोड़ों की जमीन पर प्लाॅट विकसित कर उसे बेचेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed