फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: More than 150 objections have been received on the property guidelines in Indore, prices will increase

Indore: इंदौर में प्राॅपर्टी गाइड लाइन पर डेढ़ सौ से ज्यादा आपत्तियां, 32 सौ लोकेशन पर कीमतें बढ़ेगी

Mon, 24 Mar 2025 10:53 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 24 Mar 2025 10:53 AM IST
सार

पंजीयन विभाग के पास अलग-अलग तरह की आपत्तियां आई है। कुछ आपत्तियां ग्रीन बेल्ट को लेकर भी है। जिसमें कहा गया है कि ग्रीन बेल्ट की जमीनों के ज्यादा सौंदे नहीं होते है। इसकी गाइडलाइन का निर्धारण अलग से किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
Indore: More than 150 objections have been received on the property guidelines in Indore, prices will increase
इंदौर में बढ़ेंंगे प्राॅपर्टी के दाम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में संपत्तियों के पंजीयन की कलेक्टर की गाइडलाइन लगभग तैयार हो चुकी है। इस पर पंजीयन विभाग ने दावे-आपत्तियों को मंगाया था। 150 से अधिक आपत्तियां आई हैं। इनका निराकरण किया जा रहा है। इसके बाद गाइडलाइन का प्रारूप राज्य सरकार को भेजा जाएगा। 1 अप्रैल से नई कलेक्टर गाइड लाइन तैयार हो जाएगी। इंदौर में 3200 लोकेशनों पर गाइडलाइन बढ़ाई जा रही है, जबकि 240 नई काॅलोनियों को गाइडलाइन के दायरे में लिया गया है। इस बदलाव से प्राॅपर्टी के कीमतों में भी वृद्धि होगी।

विज्ञापन


सालभर में हुए सौदों के आधार पर गाइडलाइन में बदलाव किया गया है। इंदौर में सबसे ज्यादा तेजी खंडवा रोड़ और उज्जैन रोड़ पर देखने को मिली है। खंडवा रोड पर फोरलेन निर्माण हो रहा है, जबकि इंदौर उज्जैन रोड पर छह लेन बन रहा है। इंदौर में बड़े ग्रुप भी रियल इस्टेट सेक्टर में आ चुके है। 32 लोकेशनों के ज्यादातर इलाके शहरी सीमा से सटे हैं। इनमे बाइपास, सुपर काॅरिडोर, गांधी नगर जैसे क्षेत्र शामिल हैं।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें:कलेक्टर की नई पहल, जनता से लेंगे तहसीलदारों के काम का फीडबैक

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रीन बेल्ट की जमीन की गाइडलाइन का अलग से निर्धारण
पंजीयन विभाग के पास अलग-अलग तरह की आपत्तियां आई हैं। कुछ आपत्तियां ग्रीन बेल्ट को लेकर भी हैं। इसमें कहा गया है कि ग्रीन बेल्ट की जमीनों के ज्यादा सौदे नहीं होते हैं। इसकी गाइडलाइन का निर्धारण अलग से किया जाना चाहिए। इसके अलावा औद्योगिक क्षेत्रों में जमीन की खरीदी बिक्री में छूट को बहाल करने की मांग भी की गई है। मास्टर प्लान में 89 गांवों को जोड़ा गया है। वहां भी प्राॅपर्टी गाइडलाइन में बदलाव हुए हैं।


30 से 40 फीसदी बढ़ोतरी
इंदौर में कुछ लोकेशनों पर 30 से लेकर 40 प्रतिशत तक गाइड लाइन बढ़ाई गई है। इंदौर एक में 531, इंदौर दो में 596, इंदौर तीन में 658, इंदौर चार में 425, महू में 429, सांवेर में 348, देपालपुर में 329 लोकेशनो पर गाइडलाइन बदली है। अब समिति के इस प्रस्ताव को प्रदेश सरकार को भेजा जाएगा। मंजूरी मिलते ही एक अप्रैल से नई गाइडलाइन के हिसाब से पंजीयन विभाग में रजिस्ट्रियां होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed