फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Money of 446 workers of Hukamchand Mill received in two days, Rs 218 crore will reach all five thousan

Indore: हुकमचंद मिल के 446 श्रमिकों को मिला पैसा, फरवरी माह तक सभी पांच हजार खातों में पहुंचेगे 218 करोड़

Thu, 08 Feb 2024 08:25 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 08 Feb 2024 08:25 PM IST
सार

प्रदेश सरकार ने डेढ़ माह पहले एक आयोजन किया था। जिसमें मुख्यमंत्री मोहन यादव ने परिसमापक के खाते में राशि डाली थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कुछ श्रमिकों से वर्चुअली आयोजन में जुड़कर बातें की थी, लेकिन उसके बावजूद पैसा खातों में नहीं आ रहा था।

विज्ञापन
Indore: Money of 446 workers of Hukamchand Mill received in two days, Rs 218 crore will reach all five thousan
डेढ़ माह पहले हुकमचंद मिल का आयोजन हुआ, पैसा अब आया। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

33 साल बाद हुकमचंद मिल के श्रमिकों की आंखों में चमक नजर आ रही है। अब तक तो वे आंखे अपने हक का पैसा खाते में आने का इंतजार करती थी, लेकिन अब इंतजार खत्म हुआ। बुधवार को 242 श्रमिकों के खाते में 8.57 करोड़ रुपये आए,जबकि गुरुवार को 221 श्रमिकों के खाते में 7 करोड़ से ज्यादा की राशि जमा हुई। प्राथमिकता उन श्रमिकों को दी जा रही है, जो जीवित है।

विज्ञापन

उन्हें भुगतान के बाद मृत हो चुके श्रमिकों की पत्नी व अन्य परिजनों को राशि दी जाएगी। हुकमचंद मिल श्रमिक समिति के अध्यक्ष नरेंद्र श्रीवंश ने बताया कि समिति श्रमिकों के फार्म कोर्ट द्वारा गठित कमेटी के पास भेज रही है। जिसके सत्यापन के बाद राशि मजदूरों के खाते में जा रही है। फरवरी तक सभी 5 हजार श्रमिकों के खाते में पैसा पहुंच जाएगा।

विज्ञापन

डेढ़ महीने पहले की देरी

प्रदेश सरकार ने डेढ़ माह पहले एक आयोजन किया था। जिसमें मुख्यमंत्री मोहन यादव ने परिसमापक के खाते में राशि डाली थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कुछ श्रमिकों से वर्चुअली आयोजन में जुड़कर बातें की थी, लेकिन उसके बावजूद पैसा खातों में नहीं आ रहा था। इस बीच तीन श्रमिकों की मौत भी हो चुकी है। अब श्रमिकों के खाते में पैसा आ रहा है तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन


श्रमिकों के खातों में तीन से लेकर पांच लाख रुपये तक की राशि आ रही है। कोर्ट ने जो समिति बनाई है, उनमें परिसमापक, तहसीलदार के अलावा श्रमिकों की समिति के किशन लाल बोकरे को भी शामिल किया गया है।


इस समिति की अनुशंसा के बाद बैंक श्रमिकों के खातों में पैसा डाल रही है। उल्लेखनीय है कि 33 साल पहले हुकमचंद मिल अचानक बंद हो गई थी और पांच हजार से श्रमिक बेरोजगार हो गए थे। श्रमिकों ने हार नहीं मानी और 33 साल तक हाईकोर्ट में कानूनी लड़ाई लड़ी। अब फैसला श्रमिकों के पक्ष में आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed