फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Mob lynching on suspicion of theft, relatives protested by keeping the body in the police station

Indore: चोरी के शक में माॅब लिंचिंग,परिजनों ने थाने में शव रखकर जताया विरोध

Thu, 17 Jul 2025 05:31 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 17 Jul 2025 05:31 AM IST
सार

ब्रिज पर काम करने वाले मजदूरों और चौकीदार को लगा कि युवक चोरी करने आया है। उमेंद्र ने विरोध किया तो मजदूरों ने मिलकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उसके हाथ, पैर और पेट में गंभीर चोटें आईं।

विज्ञापन
Indore: Mob lynching on suspicion of theft, relatives protested by keeping the body in the police station
थाने में हंगामा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के आजाद नगर में माॅब लिंचिंग में एक युवक की जान चली गई। चोर होने के शक में चौकीदार और मजदूरों ने युवक को मार कर अधमरा कर दिया और एक पेट्रोल पंप के पास फेंक दिया। लोगों ने घायल अवस्था में युवक को देखा और अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना से आक्रोशित मृतक के परिजनों ने शव थाने के सामने लाकर रख दिया। उनकी मांग थी कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाए।

विज्ञापन

बता दें कि आजाद नगर क्षेत्र में निर्माणाधीन ब्रिज के समीप उमेंद्र सिंह ठाकुर घूम रहा था। ब्रिज पर काम करने वाले मजदूरों और चौकीदार को लगा कि युवक चोरी करने आया है। उमेंद्र ने विरोध किया तो मजदूरों ने मिलकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उसके हाथ, पैर और पेट में गंभीर चोटें आईं। जब वह घायल हो गया तो मजदूर उसे पेट्रोल पंप के समीप लेटा कर भाग गए। लोगों ने घायल को देखा तो पुलिस को सूचना दी। शरीर पर चोट के निशान देख अफसरों को शंका हुई। उन्होंने पड़ताल की तो पता चला कि उमेंद्र के साथ मजदूरों ने मारपीट की है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया।
विज्ञापन


परिजनों ने किया प्रदर्शन
शव यात्रा निकालने के दौरान परिजन शव को आजाद नगर थाने ले गए। वहां उन्होंने शव को रखा और जमीन पर बैठकर प्रदर्शन करने लगे। पुलिस अफसरों ने जैसे-तैसे उन्हें समझाया। इसके बाद परिजन शव को अंत्येष्टि के लिए ले गए। उमेंद्र के परिवार में मां के अलावा दो भाई हैं। पिता की मौत हो चुकी है। गौरतलब है कि इंदौर के चंदन नगर क्षेत्र में पंद्रह दिन पहले भी एक नाबालिग के अपहरण के शक में भीड़ ने मारपीट कर युवक की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed