फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: MLA Bhanwar Singh said - I have no intention of contesting elections from Indore, the people of Badnaw

Indore:विधायक भंवर सिंंह बोले-इंदौर से चुनाव लड़ने का कोई इरादा नहीं, बदनावर की जनता ने मुझे चुना है

Sun, 03 Mar 2024 11:40 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 03 Mar 2024 11:40 AM IST
सार

शेखावत भाजपा में वर्षों तक रहे। वे पांच नंबर विधानसभा क्षेत्र के विधायक भी रह चुके है। कांग्रेस के रणनीतिकारों का मानना है कि कांग्रेस प्रत्याशी के रुप में शेखावत इंदौर में भाजपा के उम्मीदवार को अच्छी टक्कर दे सकते है।

विज्ञापन
Indore: MLA Bhanwar Singh said - I have no intention of contesting elections from Indore, the people of Badnaw
विधायक भंवर सिंह शेखावत - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

लोकसभा चुनाव में इंदौर से कांग्रेस के नेता फिलहाल दावेदारी नहीं जता रहे है। पूर्व विधायक संजय शुक्ला और विशाल पटेल पहले ही चुनाव लड़ने से इनकार कर चुके है। इंदौर सीट के लिए भाजपा छोड़कर कांग्रेस में अए और  बदनावर से विधानसभा चुनाव जीते भंवर सिंह शेखावत का नाम चर्चा में है, लेकिन शेखावत भी इंदौर से चुनाव लड़ने के मूड में नहीं है।

विज्ञापन

अमर उजाला से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि अभी मेरे पास इंदौर से चुनाव लड़ने का प्रस्ताव नहीं आया है। मेरा इंदौर से चुनाव लड़ने का कोई इरादा भी नहीं है। शेखावत ने कहा कि इंदौर में कई योग्य नेता है जो चुनाव लड़ सकते है। मुझे बदनावर की जनता ने चुना है। मैं पांच साल उनकी सेवा करना है।

विज्ञापन

इसलिए चर्चा में है शेखावत का नाम

शेखावत भाजपा में वर्षों तक रहे। वे पांच नंबर विधानसभा क्षेत्र के विधायक भी रह चुके है। कई भाजपा नेताअेां से उनके आज भी संबंध है। कांग्रेस के रणनीतिकारों का मानना है कि कांग्रेस प्रत्याशी के रुप में शेखावत इंदौर में भाजपा के उम्मीदवार को अच्छी टक्कर दे सकते है।

विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के नाराज कार्यकर्ता भी शेखावत की चुनाव में मदद कर सकते है। इंदौर से कांग्रेस पंकज संघवी, सत्यनारायण पटेल को दो बार सांसद का उम्मीदवार बना चुकी है। संजय शुक्ला मेयर और विधायक का चुनाव लगातार हार चुके है, इसलिए कांग्रेस इंदौर के लिए नया चेहरा खोज रही है। शेखावत भले ही इंदौर से चुनाव लड़ने के लिए फिलहाल इनकार कर रहे है, लेकिन राहुल गांधी की न्याय यात्रा बदनावर से भी गुजरेगी। यदि कांग्रेस के बड़े नेता शेखावत पर दबाव बनाएंगे तो शेखावत की ‘न’ फिर ‘हां’ में तब्दील हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed