{"_id":"66916cc9d5b43c48a104e8ee","slug":"indore-missing-minor-found-from-yugpurush-dham-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: युगपुरुष धाम से लापता नाबालिग मिला, पानी पुरी वाले ने संस्था का लोगो देख पहचाना, नंबर खोजकर दी सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: युगपुरुष धाम से लापता नाबालिग मिला, पानी पुरी वाले ने संस्था का लोगो देख पहचाना, नंबर खोजकर दी सूचना
Fri, 12 Jul 2024 11:20 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, इंदौर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 12 Jul 2024 11:20 PM IST
सार
श्री युग पुरुष धाम से लापता नाबालिग बच्चा शुक्रवार को मिल गया। वह सोमवार से लापता था। उसकी सूचना पानी पुरी संचालिका ने आश्रम तक पहुंचाई थी।
विज्ञापन
श्री युगपुरुष धाम का लापता बालक मिल गया है।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर के श्री युग पुरुष धाम से लापता नाबालिग बच्चा मिल गया है। आश्रम संचालिका डॉ. अनिता शर्मा ने बताया कि बच्चे के लापता होने पर तेजाजी नगर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी।
बच्चे को खंडवा नाका स्थित अखंड परमानंद आश्रम में शिफ्ट किया गया था। यहां से बच्चा लापता हो गया था। अनिता शर्मा ने बताया कि बच्चे की जानकारी एक पानी पूरी वाले ने दी। बच्चे ने युग पुरुष धाम के लोगो वाले कपड़े पहने थे। लोगो देखकर पानी पूरी वाले ने संस्था का नंबर निकाला और हमें जानकारी दी। बच्चे को सुरक्षित बुलवा लिया गया है। बच्चा मानसिक दिव्यांग है।
बता दें कि नाबालिग को रविवार को खंडवा नाका स्थित अखंड परमानंद आश्रम में शिफ्ट किया गया था। इसके बाद इस आश्रम की संचालिका शुभदा ऑस्कर ने नाबालिग के लापता होने की जानकारी श्री युग पुरुष धाम को दी थी। बच्चा मानसिक दिव्यांग है। सोमवार शाम चार बजे जब गिनती की गई तो नाबालिग हॉल में खेल रहा था। शाम सात बजे दोबारा की गई गिनती में वह दिखाई नहीं दिया। उसे कई जगह तलाश किया लेकिन कुछ पता नहीं चला। इस पर डॉ. अनिता शर्मा तत्काल अखंड परमानंद आश्रम पहुंची और पुलिस में शिकायत की।
विज्ञापन
हरदा से इंदौर भेजा गया था नाबालिग
10 जनवरी को हरदा की आनंद बाल कल्याण समिति ने नाबालिग को श्री युग पुरुष धाम आश्रम को सौंपा था। पिछले कुछ दिनों में युग पुरुष धाम में बच्चे बीमार पड़ने और आश्रम ओवरलोड होने के कारण उसे अखंड परमानंद आश्रम में शिफ्ट किया गया था।