{"_id":"62eba166cea2fe0dc4564899","slug":"indore-minor-son-of-mp-s-employee-ate-poison-admitted-to-my-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: सांसद के बंगले में काम करने वाले कर्मचारी के बेटे ने खाया जहर, एमवाय अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: सांसद के बंगले में काम करने वाले कर्मचारी के बेटे ने खाया जहर, एमवाय अस्पताल में भर्ती
Thu, 04 Aug 2022 04:27 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 04 Aug 2022 04:27 PM IST
सार
इंदौर सांसद के घर तब सनसनी मच गई, जब वहां काम करने वाले एक कर्मचारी के बेटे ने जहर खा लिया। सुरक्षाकर्मियों की मदद से परिजन उसे एमवाय अस्पताल लाया गया है। सांसद शंकर लालवानी का नाम जुड़ने से खबर तेजी से वायरल हो रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांसद शंकर लालवानी के बंगले में कर्मचारी के बेटे ने जहर खा लिया
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के सांसद के बंगले पर काम करने वाले कर्मचारी के बेटे ने बंगले में ही जहर खा लिया। उसे गंभीर हालत में एमवाय अस्पताल लाया गया है। घटना के पीछे क्या वजह है, इसका खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस भी पहुंच गई है।
जानकारी के अनुसार घटना इंदौर सांसद शंकर लालवानी के मनीषपुरी स्थित घर पर हुई है। 12वीं में पढ़ने वाले सुजल (19) पिता विजय सिंह को बंगले से उपचार के लिए परिजन और सुरक्षाकर्मी एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे। खबर लगते ही अस्पताल के बाहर मीडियाकर्मी भी पहुंच गए थे। हालांकि सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें घटना से जुड़ी कोई भी बात कवरेज करने से रोक दिया। कहा कि ये शंकर लालवानी से जुड़ा मामला है कवरेज ना करें।
सूत्रों की मानें तो नाबालिग के पिता शंकर लालवानी की गाड़ी चलाते हैं। बताया जा रहा है कि बच्चे को पढ़ाई के लिए डांटने पर उसने ऐसा किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
टीआई संजय सिंह बैस ने बताया कि थाना पलासिया को एमवाय अस्पताल से सूचना मिली थी। 19 वर्षीय युवक सुजल से बात की तो बताया कि पढ़ाई के लिए माता-पिता डांटते थे तो उसने परेशान होकर जहर खा लिया है। सुजल की हालत अब ठीक है। इनका परिवार सांसद के मोहल्ले में रहता है।