फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Minor raped in Indore, used to blackmail by making video

Indore: इंदौर में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल

Mon, 03 Feb 2025 01:31 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 03 Feb 2025 01:31 PM IST
सार

आरोपी सोनू एरोड्रम क्षेत्र में रहता है। उसके नाना तिलक नगर क्षेत्र में रहते है। आरोपी अपने नाना के घर रहने आया था  और नाबालिग से पहचान बढ़ा ली थी। वह डेढ़ साल से नाबालिग के संपर्क में था और गलत काम करता था।

विज्ञापन
Indore: Minor raped in Indore, used to blackmail by making video
इंदौर में नाबालिग के साथ दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी धमका कर नाबालिग के साथ गलत काम करता था।

विज्ञापन

तिलक नगर क्षेत्र में 17 वर्षीय युवती के साथ युवक गलत काम करने लगा था। पहले उनसे दोस्ती की फिर बहला-फुसला कर रेप करता रहा। जब नाबालिग उसे इनकार करती थी तो धमकाता था। एक बार उसने गलत काम करते समय चुपके से वीडियो भी बना लिया।

विज्ञापन



बाद में वह वीडियो के नाम पर गलत काम करने लिए दबाव बनाने लगा। इसके बाद युवती ने अपने परिजनों को सारी बातें बता दी। परिजन थाने पर शिकायत दर्ज करने पहुंचे। पुलिस ने रेप का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

नाना के घर रहने आया था आरोपी

आरोपी सोनू एरोड्रम क्षेत्र में रहता है। उसके नाना तिलक नगर क्षेत्र में रहते है। आरोपी अपने नाना के घर रहने आया था  और नाबालिग से पहचान बढ़ा ली थी। वह डेढ़ साल से नाबालिग के संपर्क में था और गलत काम करता था। उधर बाणगंगा क्षेत्र में भी नाबालिग के साथ उसका चाचा ही गलत हरकत करता था। नाबालिग अपनी दादी के साथ रहती थी।




चाचा घर में आता था तो गलत हरकत करता रहता था। कुछ दिनों पहले आरोपी ने नाबालिग का हाथ पकड़ा और बेड टच करने लगा।नाबालिग ने विरोध किया तो चाचा ने बदनाम करने की धमकी दी। तंग आकर उसने थाने में शिकायत कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed