फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Minister Vijayvargiya said- The decision to open Indore 24 hours will be taken in a disciplined manner

Indore: मंत्री विजयवर्गीय ने कहा- 24 घंटे इंदौर खोलने का फैसला अनुशासित तरीके से होगा

Fri, 14 Jun 2024 08:53 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 14 Jun 2024 08:53 PM IST
सार

प्रदेश में सबसे ज्यादा आईटी कंपनियां इंदौर में है। इन कंपनियों में अलग-अलग शिफ्ट में काम होता है। डेढ़ साल पहले पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से आईटी क्षेत्र से जुड़े लोगों ने शहर का एक हिस्सा रातभर खोले जाने की मांग की थी।
 

विज्ञापन
Indore: Minister Vijayvargiya said- The decision to open Indore 24 hours will be taken in a disciplined manner
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश सरकार प्रदेश के कुछ शहरों को 24 घंटे खोलने की तैयारी कर रही है, ताकि बिजनेस,रोजगार और पर्यटन बढ़े। इसमें इंदौर भी शामिल है। इस फैसले को लेकर नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि इंदौर सहित अन्य शहरों को 24 घंटे खोलने का फैसला सरकार का है,लेकिन इसकी प्रक्रिया क्या होगी? अनुशासित तरीके से खोला जाना है। यह सब चर्चा के बाद ही होगा।

विज्ञापन

इस मामले में मुख्यमंत्री मोहन यादव से चर्चा हुई है। विजयवर्गीय ने पौधारोपण अभियान को लेकर आयोजित एक बैठक के बाद पत्रकारों से चर्चा में यह बात कही। इंदौर में बीआरटीएस को 24 घंटे खोले जाने के फैसले को लेकर भी पहले विजयवर्गीय के बयान आ चुके है।

विज्ञापन

इंदौर मेें हुआ था सबसे पहले प्रयोग

प्रदेश में सबसे ज्यादा आईटी कंपनियां इंदौर में है। इन कंपनियों में अलग-अलग शिफ्ट में काम होता है। डेढ़ साल पहले पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से आईटी क्षेत्र से जुड़े लोगों ने शहर का एक हिस्सा रातभर खोले जाने की मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद 11 किलोमीटर लंबे बीआरटीएस को 24 घंटे खोले जाने का फैसला लिया गया,हालांकि रात में आए दिन होने वाले विवाद के बाद इस फैसले का कई लोगों ने विरोध भी किया था। इंदौर में नाइट कल्चर की परंपरा 80 साल पुरानी है।


सराफा क्षेत्र रात 2 बजे तक खुला रहता है। पहले राजवाड़ा की दुकानें भी देर रात तक खुली रहती थी। पूरे इंदौर को 24 घंटे खोलने का नोटिफिकेशन सरकार दो-तीन दिन में जारी कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed