{"_id":"67cb00dd8f84bbb50701a7fe","slug":"indore-minister-vijayvargiya-said-muslims-played-holi-with-us-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: रमजान में जुमे के नमाज के दिन होली, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले- मुस्लिम हमारे साथ खेलें होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: रमजान में जुमे के नमाज के दिन होली, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले- मुस्लिम हमारे साथ खेलें होली
Fri, 07 Mar 2025 07:51 PM IST
अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Fri, 07 Mar 2025 07:51 PM IST
सार
विजयवर्गीय ने कहा कि देश में गंगा जमुनी संस्कृति रही है। हमने एक दूसरे का गुलाल लगाया है। उन्होंने कहा कि मैं मुस्लिम भाईयों से कहना चाहता है कि वे मुस्लिम भाईयों के पूर्वजों ने वृंदावन में कृष्ण के साथ होली खेली होगी। इस बात का पता लगाए।
विज्ञापन
कैलाश विजयवर्गीय।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय शुक्रवार को छावा मूवी देखने गए। शो देखने के बाद मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि जुमे की नमाज हर शुक्रवार को होती है। होली साल में एक बार आती है। मुस्लिम भाईयों को बड़ा दिल रखना चाहिए। वे हमारे साथ में होली मनाएं। इस्लाम भी इसके विरुद्ध नहीं है। फिल्म देखने विजयवर्गीय के साथ मंत्री तुलसी सिलावट, विधायक रमेश मेंदोला, भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा भी साथ थे।
विज्ञापन
वृंदावन में कृष्ण संग खेली होगी होली
विजयवर्गीय ने कहा कि देश में गंगा जमुनी संस्कृति रही है। सब मिल-जुल कर रहते हैं। हमने एक दूसरे का गुलाल लगाया है। उन्होंने कहा कि मैं मुस्लिम भाईयों से कहना चाहता है कि वे मुस्लिम भाईयों के पूर्वजों ने वृंदावन में कृष्ण के साथ होली खेली होगी। इस बात का पता लगाएं।
विज्ञापन
कट्टरवाद भ्रम पैदा कर रहा
उन्होंने कहा कि पता नहीं कहां का कट्टरवाद मुस्लिम भाईयों में भ्रम पैदा कर रहा है। एक सवाल के जवाब में विजयवर्गीय ने महाराष्ट्र के सपा विधायक अबू आजमी के बयान पर कहा कि आजमी का दिमागी संतुलन गड़बड़ा गया है। इस प्रकार की बेहूदी बातें करना गलत है। उन्हें सजा मिलना चाहिए।
विज्ञापन
शमी के रोजा तोड़ने पर नाराज न हों
क्रिकेटर शमी के रोजा तोड़ने पर नाराज मौलाना को लेकर उन्होंने कहा कि युद्ध के समय राजा और सेनापति को अपने कर्तव्यों का पालन करना होता है। इस कारण कई बार धार्मिक नियमों में छूट मिलती है। इससे नाराज नहीं होना चाहिए।
