{"_id":"67222a2c1f1aa4d69707d006","slug":"indore-minister-vijayvargiya-condemned-the-prime-minister-instead-of-the-chief-ministers-then-apologized-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैलाश की जुबान फिसली: मुख्यमंत्रियों के बजाए प्रधानमंत्री की निंदा कर बैठे मंत्री विजयवर्गीय, फिर मांगी माफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैलाश की जुबान फिसली: मुख्यमंत्रियों के बजाए प्रधानमंत्री की निंदा कर बैठे मंत्री विजयवर्गीय, फिर मांगी माफी
Wed, 30 Oct 2024 06:19 PM IST
अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Wed, 30 Oct 2024 06:19 PM IST
सार
अक्सर अपने बयानों और तेजतर्रार स्वभाव के लिए पहचाने जाने वाले भाजपा के दबंग नेता कैलाश विजयवर्गीय की जुबान फिसल गई। इसके लिए उन्होंने माफी भी मांगी। जानें क्या है पूरा मामला-
विज्ञापन
बुर्जुगों के साथ मनाई दीपावली।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
भाजपा के वरिष्ठ नेता और कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। इस बार चर्चा में उनके बयान नहीं, उनकी जुबान फिसलना है। दिल्ली और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्रियों पर निशाना साधते हुए उनकी जुबान फिसल गई और सीएम को ‘प्रधानमंत्री’ कहकर उनकी निंदा कर दी। अब उन्होंने इस पर खेद जताते हुए माफी मांगी है।
विज्ञापन
प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री ने बुधवार को निशक्तजन और बुर्जुगों के साथ दीपावली मनाई। इस दौरान उन्होंने उनके साथ अंताक्षरी खेली और डांस भी किया। पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने अपने मंगलवार को दिए गए बयान पर खेद जताया और कहा कि बंगाल और दिल्ली की सरकारें मोदी सरकार की योजनाएं अमल में नहीं लाती। इस कारण वहां की जनता को उसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसके लिए मैं दोनों प्रदेशों के मुख्यमंत्री की निंदा करना चाहता था, लेकिन गलती से प्रधानमंत्री निकल गया। विजयवर्गीय ने कहा कि आयुष्मान जैसी योजना जनता के लिए फायदेमंद है, लेकिन बंगाल और दिल्ली की सरकार इस योजना का लाभ वहां की जनता को लेने नहीं दे रही है।
विज्ञापन
यह दोनो प्रदेशों की जनता के साथ अन्याय है। आपको बता दें कि परदेशी पुरा स्थित समाज कल्याण परिसर में हर साल विजयवर्गीय बुजुर्ग व निशक्तजनों के साथ एक दिन पहले दीपावली मनाते हैं। महापौर परिषद सदस्य राजेंद्र राठौर द्वारा आयोजित इस समरोह में विजयवर्गीय उनके साथ खाना भी खाते हैं और गाने भी गाते हैं।
विज्ञापन
क्या बोले थे विजयवर्गीय
विजयवर्गीय ने अपने बयान में कहा था कि दिल्ली और बंगाल की सरकारें, केंद्र की योजनाओं को लागू करने में संकोच करती हैं। हमें लगता है कि लाभार्थियों के लिए केंद्र की योजनाओं का लाभ उन तक पहुंचना चाहिए। इस पर राजनीति कहीं करनी चाहिए। दिल्ली और बंगाल के मुख्यमंत्री, जिनका प्रधानमंत्री योजना लाभ का हक है, उनको हक से वंचित करते हैं। हम दोनों प्रधानमंत्री की निंदा करते हैं।
